5 जगह, जहां दीप जलाने से पूरे होंगे रुके काम, पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद, घर में आएगी सकारात्मकता
हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है.गंगा के घाटों पर दीप जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
Somvati Amavasya 2024 : हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है. इस दिन किए गए दान पुण्य से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां आती हैं. यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो अपनी जिंदगी में किसी विशेष समस्या या संकट से जूझ रहे होते हैं. सोमवती अमावस्या के दिन लोग अपने घर में या पवित्र स्थानों पर दीप जलाते हैं, ताकि उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिले और उनके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो. इस दिन दीप जलाने के लिए कुछ खास स्थानों के बारे में जानना जरूरी है, जहां दीप जलाने से जीवन में चमत्कारी परिवर्तन आ सकते हैं. इस बारे में बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे.
कहां-कहां जलाएं दीपक?
1. गंगा घाट
सोमवती अमावस्या के दिन गंगा के घाटों पर दीप जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. गंगा नदी का जल धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है. यह स्थान विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जो मानसिक शांति और जीवन में सफलता की तलाश में होते हैं. गंगा नदी तक संभव ना हो तो किसी भी पवित्र नदी के तट पर दीप जला सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Vastu For Swords: घर के मुख्य द्वार पर सजा रखी है तलवार? जान लें इससे जुड़े वास्तु के नियम, इस ग्रह से संबंध
2. शिवालय
सोमवती अमावस्या भगवान शिव का दिन होता है, इसलिए इस दिन शिव मंदिरों में दीप जलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. यह न केवल आपकी आध्यात्मिक उन्नति का कारण बनता है, बल्कि आपके सभी दुखों का नाश भी कर सकता है. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं.
3. पीपल के पेड़ के नीचे
पीपल का पेड़ भारतीय संस्कृति में बेहद खास माना जाता है. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बहुत लाभकारी होता है. इस पेड़ में पितरों और देवताओं का वास माना जाता है. यहां दीपक जलाने से न केवल व्यक्ति की परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि उस पर विशेष कृपा भी होती है.
4. दक्षिण दिशा में
सनातन धर्म में पितरों को बहुत खास और पूजनीय माना जाता है और दक्षिण दिशा और अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित की गई है. इस दिन पितरों के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपक रखने से आपको अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
5. ईशान कोण
घर का उत्तर-पूर्व कोना ईशान कोण कहलाता है. इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है. ईशान कोण में दीपक जलाने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें – Tulsi Puja Diwas 2024: ना सिर्फ पितृ दोष, बल्कि आर्थिक तंगी भी दूर करता है ये उपाय, तुलसी में तिल चढ़ाने के हैं कई लाभ
चमत्कारी लाभ
सोमवती अमावस्या पर इन स्थानों पर दीप जलाने से कई चमत्कारी लाभ हो सकते हैं. पहले तो यह व्यक्ति को मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करता है, जिससे जीवन में होने वाली परेशानियां कम होती हैं. इसके अतिरिक्त, यह दिन व्यक्ति की समृद्धि में वृद्धि का कारण भी बनता है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाता है. कई बार देखा गया है कि इस दिन दीप जलाने से व्यक्ति की आत्मा को भी शांति मिलती है और उसके जीवन में नई दिशा मिलती है.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 07:42 IST


