नए साल के पहले दिन करें ये 7 उपाय, रुपए की किल्लत होगी दूर, बिजनेस भी चलेगा चकाचक!
नए साल 2025 का प्रारंभ 1 जनवरी दिन बुधवार से हो रहा है. उस दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस नए साल का शुभांरभ बुधवार से हो रहा है. बुध के बारे में कहा जाता है कि बुध सबसे शुद्ध होता है. बुध ग्रहों के राजकुमार हैं. ज्योतिष के अनुसार, बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के बुद्धि का विकास होता है, बिजनेस में सफलता प्राप्ति के लिए बुध का सही होना जरूरी है. बुध के कारण ही आप सही फैसले ले सकते हैं. ऐसे में आप 1 जनवरी 2025 यानी नए साल के पहले दिन बुध से जुड़े ज्योतिष उपाय करें, जिससे आपके जीवन से रुपए की किल्लत दूर होगी और बिजनेस में भी उन्नति होगी. उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं बुध के ज्योतिष उपायों के बारे में.
नववर्ष के पहले दिन के 7 उपाय
1. बुध की कृपा पाने के लिए नए साल के पहले दिन स्नान करके हरे रंग का कपड़ा पहनें. हरा रंग बुध ग्रह का शुभ रंग है. इसको पहनने से आपको बुध की कृपा प्राप्त होगी. हरा रंग का कपड़ा नहीं पहन सकते हैं तो हरे रंग की रुमाल ही रख लें.
2. यदि आपकी कुंडली में बुध दोष है या कमजोर है तो हरे कपड़े, हरी सब्जी, हरे रंग के फल, हरा चारा आदि का दान करें. इससे बुध मजबूत होगा. आपके करियर में इसका शुभ प्रभाव होगा.
ये भी पढ़ें: नए साल में गुरु करेंगे मिथुन में गोचर, इन 8 राशिवालों पर बरसेगी कृपा, धन, नई जॉब, विदेश यात्रा का योग!
3. बुध के शुभ फल की प्राप्ति के लिए हरे रंग की माला या हरे रंग का ब्रेसलेट पहन सकते हैं. बुध के सकारात्मक प्रभाव के लिए हरे रंग की वस्तुओं का उपयोग अपनी दिनचर्या में बढ़ा दें.
4. बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा के लिए है. नए साल की शुरूआत आप गणपति बप्पा की पूजा के साथ करें. आपका पूरा वर्ष मंगलमय हो. गणेश जी की कृपा से आपके कार्य सफल हों और जीवन में शुभता आए. बुधवार व्रत और गणेश जी की पूजा करने से बुध दोष में कमी आती है.
5. अगर आप बिजनेस करते हैं तो आपे कार्यस्थल पर नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करें. मूर्ति बैठी हुई अवस्था में हो. आपके व्यापार में उन्नति होगी. जहां गणेश जी होंगे, वहां माता लक्ष्मी का वास होगा. धन की कमी दूर होगी.
ये भी पढ़ें: सोमवती अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें दान, पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त
6. जिनकी कुंडली में बुध कमजोर है, वे बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः या फिर ॐ बुं बुधाय नम: का जाप करें.
7. बुधवार के दिन अपामार्ग या चिड़चिड़ा या लटजीरा, केले का पौधा या चौड़े पत्ते वाले पौधे को लगाएं. ये बुध ग्रह से जुड़े पौधे होते हैं. बुध के शुभ प्रभाव से धन, सफलता, बुद्धि आदि में बढ़ोत्तरी होगी.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : December 24, 2024, 10:38 IST


