Tulsi Pujan Diwas 2024: हमेशा बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? 3 चीजों दान दूर करेंगे परेशानी, तुलसी पूजन पर करें उपाय

Tulsi Pujan Diwas 2024: हमेशा बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? 3 चीजों दान दूर करेंगे परेशानी, तुलसी पूजन पर करें उपाय

हाइलाइट्स

हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है.इस दिन दान करने का खास महत्व बताया गया है.

Tulsi Pujan Diwas 2024: हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है, जो सनातन धर्म में एक खास दिन माना जाता है. यह दिन विशेष रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और उसे सम्मान देने के लिए समर्पित किया गया है. तुलसी का पौधा न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ कुछ खास दान करने की परंपरा भी है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सुख-शांति आती है. क्या हैं वे चीजें आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

तुलसी पूजन दिवस पर क्या दान करें?
तुलसी पूजन दिवस पर कुछ खास चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. अगर आप इस दिन अपनी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं या अपनी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें – कुंडली के इस योग के कारण होता है उम्र से बड़ी महिला से विवाह, ये योग प्रेमिका को ही बनाता है पत्नी, जानें कुंडली के भाव

1. लाल वस्त्र का दान
हिंदू धर्म में लाल रंग को शक्ति, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. अगर आप तुलसी पूजन दिवस पर लाल वस्त्रों का दान करते हैं, तो यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. इस दिन लाल वस्त्र का दान करने से न केवल धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होती है, बल्कि इससे मानसिक स्थिति भी प्रबल होती है. यह दान विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जो किसी खास समस्या जूझ रहे हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं.

2. अक्षत का दान
अक्षत, यानी बिना टूटे चावल, हिंदू धर्म में पूजा का अहम हिस्सा होते हैं. इनका दान करना विशेष रूप से पुण्यकारी माना जाता है. यदि आप तुलसी पूजन दिवस पर अक्षत का दान करते हैं, तो यह आपके जीवन से संकटों को दूर करता है और आपको मानसिक शांति मिलती है. इसके अलावा, अक्षत का दान समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, जो आपके घर में सुख-शांति लेकर आता है.

3. सिंदूर का दान
सिंदूर का दान तुलसी पूजन दिवस पर अत्यधिक शुभ होता है. हिन्दू धर्म में सिंदूर का बहुत खास और शुभ माना जाता है और इसे पूजा में इस्तेमाल किया जाता है. सिंदूर का दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है. यह दान महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है, क्योंकि यह उनके जीवन में सौभाग्य और आशीर्वाद की वृद्धि करता है.

यह भी पढ़ें – अक्सर गैस पर रखा दूध उफन कर आ जाता है बाहर? ज्योतिष शास्त्र में किस बात के हैं संकेत, जानें दूध का गिरना शुभ या अशुभ

क्यों है तुलसी पूजन दिवस का महत्व?
तुलसी पूजन दिवस का महत्व सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि यह दिन पर्यावरण और हेल्थ के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. तुलसी का पौधा न केवल हवा को शुद्ध करता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी बहुत फायदेमंद होते हैं. तुलसी की पूजा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

You May Have Missed