Kanya Rashifal: करियर, पैसा, परिवार..आज हर जगह जलवा, कम आते हैं ऐसे खास दिन, कन्या राशि वाले न चूकें मौका
देवघर: 21 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को पूस मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रीति योग और केंद्र योग का निर्माण होने जा रहा है. ये योग इस दिन के महत्व को और बढ़ा रहा हैं. ये ग्रह स्थिति कन्या राशि वालों के लिए कैसी रहेगी? देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. नए कार्य की शुरुआत के अलावा आज चल या अचल संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है.
व्यापार
व्यापार के दृश्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार में धन निवेश करते हैं तो सफलता का योग है. व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे, उतना आर्थिक लाभ होने वाला है. हालांकि, आंख मूंद कर किसी के ऊपर भरोसा न करें. थोड़ा सतर्क रहें. व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. वह यात्रा आपके लिए लाभ प्रद रहने वाली है.
नौकरी
कन्या राशि के जातक जो नौकरीपेशा करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. ऑफिस मे खुशनुमा माहौल रहने वाला है. आपके कार्य को पूरा करने में आपके सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, जिसके कारण मन भी काफी प्रसन्न रहेगा.
परिवार
कन्या राशि वालों के लिए परिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. शाम तक परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. शाम के समय जीवनसाथी और बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते हुए व्यतीत होंगे.
आज का उपाय
कन्या राशि वाले आज के दिन बजरंगबली की पूजा कर सुंदरकांड का पाठ करें और घी का दीपक भी जलाएं, सब अच्छा होगा.
Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 21, 2024, 06:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


