2025 में शनिदेव करेंगे गोचर, इन तीन राशियों की बल्ले-बल्ले, खूब बरसेगा धन!

2025 में शनिदेव करेंगे गोचर, इन तीन राशियों की बल्ले-बल्ले, खूब बरसेगा धन!

ऋषिकेश: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रह समय-समय पर विभिन्न राशियों और नक्षत्रों में परिवर्तन करते हैं. यह परिवर्तन न केवल व्यक्ति के जीवन पर बल्कि पूरे समाज पर भी असर डालता है. शनि ग्रह को “कर्मफल दाता” कहा जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल प्रदान करता है. साल 2025 में शनि ग्रह एक महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन करेगा.  29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित ग्रह स्थानम के ज्योतिष अखिलेश पांडेय ने बताया कि जब शनि किसी राशि में प्रवेश करता है, तो वह पांव या पाया धारण करता है. शनि के चार प्रकार के पांव होते हैं—सोना, चांदी, तांबा, और लोहा. ये पांव चंद्रमा की स्थिति और उदय लग्न के आधार पर निर्धारित होते हैं. 2025 में जब शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा, तब वह चांदी का पाया धारण करेगा. यह पाया तीन विशेष राशियों के लिए बहुत शुभ परिणाम देगा. वृश्चिक, तुला और कुंभ इन तीन राशियों के लिए उन्नति, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का चांदी पाया अत्यंत लाभकारी होगा. उनकी मेहनत सफल होगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, जबकि व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है. धन लाभ के साथ-साथ पारिवारिक सहयोग भी मिलेगा. साथ ही नए कामों में रुचि बढ़ सकती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

तुला राशि

तुला राशि के जातक पारिवारिक समस्याओं से राहत पा सकते हैं. इस दौरान कर्ज से मुक्ति का समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शनि का चांदी पाया अत्यंत शुभ रहेगा. इस समय जातकों को धन लाभ होगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए अवसर प्राप्त होंगे और मेहनत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. यह समय नई चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन उनका सामना करने में सफलता मिलेगी.

Tags: Hindi news, Local18, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal: आज नौकरी, व्यापार और लेन-देन में होगा लाभ! मित्रों के साथ संबंध भी होंगे प्रगाढ़, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Aaj Ka Panchang 2024: हनुमान पूजा के लिए बेहद पवित्र है आज का दिन, दूर करेंगे सारे कष्ट, जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल

You May Have Missed