Meen Rashifal: आज बॉस थपथपाएंगे आपकी पीठ, मीन राशि वालों को बिजनेस से भी मिल सकती है खुशखबरी, जानें
उज्जैन. हिंदू धर्म में राशि अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. इसी कड़ी में मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 17 दिसंबर 2024 खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज विस्तार से मीन राशि वालों के पूरे दिन का हाल बताया.
करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में बढ़ोतरी के नए मौके मिलेंगे. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. साथ ही कोई लंबे समय से कहीं धन अटका हुआ है तो आज उसके मिलने की संभावना है.
व्यापार
बिजनेस के हिसाब से मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफ़ी शुभ रहेगा. साहस के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. जल्द सफलता मिलेगी. व्यापार में अगर कहीं पैसा इन्वेस्ट कर रखा है तो आज काफ़ी अच्छा रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातक जिनका स्वास्थ काफ़ी समय से खराब है, उन्हें आज स्वास्थ्य में सुधार दिख सकता है. उन्हें चाहिए घर-परिवार में बहस न करें. अपनी वाणी पर जितना संयम रखेंगे, उतना शुभ परिणाम मिलेगा.
आर्थिक स्थिति
रुपये-पैसे के हिसाब से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. अटका पैसा मिल सकता है. रुके पैसे के भी मिलने के प्रबल योग हैं.
शिक्षा
मीन राशि के जातकों के लिए आज शैक्षिक कार्यों में सामान्य परिणाम मिलेगा. बच्चों का दिन खेलकूद में जाएगा. बच्चों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने कि आवश्यकता है.
लव लाइफ
जिन लोगों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनका कहीं रिश्ता पक्का होने का योग आज बन रहा है. लेकिन, वैवाहिक जीवन वालों को चाहिए कि अपनी वाणी पर संयम रखने के साथ क्रोध से बचें.
दान
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन गुरु ग्रह से संबंधित चीजें जैसे पीली चीज, पुस्तक, शहद, भूमि, दूध देने वाली गाय, लाल चंदन, लाल वस्त्र, तांबा, केसर, मूंगा का दान करें.
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 07:26 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


