Aaj Ka Rashifal: आज का दिन बेहद खास, बुजुर्ग के आशीर्वाद से बन सकता है बिगड़ा हुआ काम, बस इनसे रहे दूर

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन बेहद खास, बुजुर्ग के आशीर्वाद से बन सकता है बिगड़ा हुआ काम, बस इनसे रहे दूर

गया. हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं. उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा. दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है. किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. आज यानी 16 दिसंबर सोमवार का दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने की उम्मीद है.

बात वृश्चिक राशि की करें तो गया वैदिक मंत्रालय पाठशाला के पंडित राजा आचार्य के अनुसार आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. कार्य क्षेत्र में आप से काम में कोई गड़बड़ी हो सकती है. आपका कोई सहयोगी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकता है. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा. आपको यदि करियर को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो वह भी दूर होगी.

आशीर्वाद से बनेगा बिगड़ा हुआ काम
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपको अपने काम को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी. नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं. आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण टेंशन रहेगी. परिजनों का सहयोग बना रहेगा. मित्रता बल पाएगी. आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा. आपका रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है. आर्थिक तौर से चल रही परेशानियों में आज राहत महसूस होगी. आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा, आज किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से आपका बिगड़ा हुआ कार्य बन सकता है.

FIRST PUBLISHED : December 16, 2024, 05:22 IST

Source link

Previous post

Ank Jyotish 16 December 2024: चुनौतियों से भरा रहेगा आज का दिन, सिरदर्द और बुखार कर सकता है परेशान, जानें भविष्यफल

Next post

Aaj Ka Rashifal: पौष माह के पहले दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! व्यापार में भी लाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल

You May Have Missed