Kanya Rashifal: कन्या राशि वाले आज संभलकर करें खर्च..पड़ न जाएं लेने के देने, नौकरी वालों को मिलेगी खुशखबरी!
देवघर: 16 दिसंबर को ग्रह-नक्षत्रों चाल की कन्या राशि वालों पर क्या प्रभाव डालेगी, आइए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं. आज तिथि के हिसाब से पूस महीने की शुरुआत हो रही है. आज शुक्ल और ब्रह्म योग का भी निर्माण हो रहा है. आद्रा नक्षत्र भी है. आज सूर्य धनु राशि और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. इस लिहाज से कन्या राशि वालों की आर्थिक, पारिवारिक, लव लाइफ, व्यापार पर प्रभाव पड़ता दिख रहा है.
आज बढ़ेगा खर्च
आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो कन्या राशि के जातकों को थोड़ा नकारात्मक प्रभाव आज देखने को मिलेगा. थोड़ी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ सकती है. खर्च ज़्यादा हो सकता है. खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है. खर्च चिंता का कारण बन सकता है.
परिवार में कलह के संकेत
परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. संतान से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बन सकती है. किसी बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है. किसी बात को ज्यादा तूल बिल्कुल न दें, अन्यथा पारिवारिक कलह बढ़ सकती है.
आज धन निवेश न करें
व्यापार के दृष्टिकोण से आज का दिन कोई खास नहीं है. अगर पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है. व्यापार में आज धन निवेश बिल्कुल न करें. धन हानि हो सकती है. बाजार मे धन अटक सकता है.
बढ़िया रहेगा करियर
करियर के दृश्टिकोण से आज का दिन सकरात्मक रहने वाला है. नौकरी करने वाले जातकों की ऑफिस में कार्य के कारण मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होने वाली है. सुख सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है. करियर मे आगे बढ़ने के मौके मिल सकते है.
जीवनसाथी का रखें ध्यान
लव लाइफ के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सोच विचार कर ही कुछ बोलें.
Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 16, 2024, 07:00 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


