Budh Gochar 2024: आज से 19 दिन के लिए बुध देव होंगे मार्गी, देर रात करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Budh Gochar 2024: आज से 19 दिन के लिए बुध देव होंगे मार्गी, देर रात करेंगे गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Budh Gochar 2024: साल 2024 के अंत में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में ग्रहों के राजकुमार भी बुध देव भी अपनी चाल बदलेंगे. ऐसा चमत्कार आज यानी 16 दिसंबर की देर रात को देखने को मिलेगा. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है. इसलिए कुंडली में बुध मजबूत रहने पर जातक को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है. साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है. वहीं, बुध कमजोर होने से जातक को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज बुध ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा. अब सवाल है कि आखिर बुध ग्रह मार्गी होने से किन राशि वालों का होगा लाभ? बुध ग्रह किस नक्षत्र में करेंगे गोचर? बुध कब बदलेंगे अपनी चाल? इस बारे में News18 को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-

बुध ग्रह कब और किस समय होंगे मार्गी

ग्रहों के राजकुमार बुध देव आज यानी 16 दिसंबर 2024 को मार्गी होंगे. आपको बता दें कि, इससे पूर्व बुध देव 26 नवंबर 2024 को मार्गी से वक्री हुए थे. अब 16 दिसंबर को बुध ग्रह देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर मार्गी होंगे. इसके बाद ग्रहों के राजकुमार मार्गी चाल चलकर 04 जनवरी 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इससे पूर्व ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र में गोचर करेंगे.

इन 3 राशि के जातक होंगे मालामाल

मिथुन: बुध देव के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा. व्यापार में कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. अगर किसी प्रोजेक्ट पर बात चल रही है, तो उसमे सफलता मिलेगी. नया काम आपको हाथ लग सकता है. कोर्ट-कचहरी मामले में फैसला हक में मिलेगा. मानसिक शांति प्राप्त होगी. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. भगवान गणेश की पूजा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

सिंह: बुध ग्रह की मार्गी चाल का सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. जिससे सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा. बुध देव के मार्गी होने पर सिंह राशि के जातकों को विदेश यात्रा, विदेश में नौकरी आदि का लाभ होगा. बुध ग्रह के वृश्चिक राशि में मार्गी होने पर सिंह राशि के जातकों को धन का लाभ होगा, नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि और कर्ज से मुक्ति मिलेगी.

कुंभ: बुध देव के मार्गी होने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा. इस राशि के कारोबार भाव में बुध देव की दृष्टि है. अतः कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी. कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है. हालांकि, नए काम की शुरुआत न करें. मकर संक्रांति तक नवीन कार्य को होल्ड कर सकते हैं. करियर में लाभ मिलेगा. बुध देव की कृपा से सही फैसले लेने में सफल होंगे. भगवान शिव की पूजा करें.

ये भी पढ़ें:  Maha Kumbh 2025: जिस सांप से हुआ था समुद्र मंथन, यहां है उसका भव्य मंदिर, कुंभ जाएं तो करें दर्शन! वरना अधूरी रह जाएगी यात्रा

ये भी पढ़ें:  Maha Kumbh 2025: कुंभ मेला शुरू होने में 1 माह शेष, प्रयागराज के 3 सबसे प्रसिद्ध घाट, जानें के लिए चुनें ये आसान विकल्प

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope

Source link

You May Have Missed