इन दो राशियों के लिए खरमास होगा बेहद अशुभ! वाहन संभल कर चलाएं, प्रॉपर्टी में निवेश न करें, विवाद से बचें

इन दो राशियों के लिए खरमास होगा बेहद अशुभ! वाहन संभल कर चलाएं, प्रॉपर्टी में निवेश न करें, विवाद से बचें

देवघर: 15 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसी दिन से खरमास शुरू हो जाएगा. सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं, तब उस राशि की संक्रांति मानी जाती है. इस बार धनु संक्रांति होने वाली है. धनु के स्वामी गुरु हैं. ऐसे में गुरु की राशि में सूर्य का जाना शुभ संकेत है, इसका लाभ सभी को मिलेगा, लेकिन दो राशियों के लिए खरमास का समय बेहद कठिन होने जा रहा है.

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि इस साल 15 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है. उसी दिन से खरमास की भी शुरुआत होने जा रही है और यह खरमास 14 जनवरी 2025 तक रहने वाला है. जब सूर्य धनु राशि और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लग जाता है. खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य बंद रहते हैं. लेकिन, खरमास दो राशियों के लिए बेहद अशुभ रहने वाला है.

कन्या: इस राशि के लिए खरमास का समय नकारात्मक होने वाला है. जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बेवजह किसी वाद-विवाद में बिल्कुल न पड़ें. अन्यथा कानूनी दांव-पेंच में फंस सकते हैं. धन संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. अगर प्रॉपर्टी में धन निवेश करते हैं तो आपके लिए हानि का योग बन रहा है.

वृश्चिक: इस राशि के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. अगर आप वाहन चलाते हैं तो सोच समझकर वाहन चलाएं अन्यथा चोट चपेट की संभावना है. सेहत पर भी असर पड़ सकता है. खर्च ज्यादा इनकम कम होने की वजह से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकती है. कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में नहीं रहने वाला है.

FIRST PUBLISHED : December 10, 2024, 20:21 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी व्रत में पंचकोशीय परिक्रमा करके श्री हरि विष्णु ने किया था शरीर का त्याग, जानें महत्व

Next post

कोई आज आपके करियर को पहुँचाएगा नुकसान! लेकिन शानदार उपलब्धियों से भरा है दिन, जानें भविष्यफल

You May Have Missed