सोना पहनना हर किसी के लिए फलदायी नहीं! ग्रह होते हैं नाराज, पंडित जी से जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

सोना पहनना हर किसी के लिए फलदायी नहीं! ग्रह होते हैं नाराज, पंडित जी से जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Who Can wear Gold: सोना यानी गोल्ड से बने गहनें हमारी सुंदरता को चार गुना कर देते हैं. इसलिए लोग खरीदने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. लेकिन, गलती ये कर देते हैं कि हम बिना सोचे-समझे ही सोना खरीद लेते हैं. ज्योतिष विद्वानों की मानें तो कुछ राशि जातकों के लिए सोना धारण करना शुभ नहीं होता है. दरअसल, हर व्यक्ति की कुंडली में 9 ग्रह विराजित हैं, जो उसके जीवन के संचालन में भूमिका निभाते हैं.

कुंडली में मौजूद ये ग्रह जैसी चाल चलते हैं वैसा ही असर हमारे जीवन पर देखने को मिलता है. अब सवाल है कि आखिर किन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ और किसके लिए अशुभ होता है? जीवन में क्या पड़ता है प्रभाव? सोने का किस ग्रह से है संबंध? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर ग्रह का संबंध किसी न किसी रत्न और धातु से होता है. जिस तरह तांबे का संबंध सूर्य से और लोहे का संबंध शनि से है. ठीक उसी तरह सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना गया है. ऐसे में सोना धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. लेकिन, कुछ लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए.

सोना धारण करना इन लोगों के लिए शुभ

रत्न शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म मेष, सिंह, कर्क, धनु, मीन राशि या लग्न में हुआ है उनके लिए सोना शुभ फल देने का काम करता है. ऐसे में यदि व्यक्ति गले में सोना पहनता है तो वह बृहस्पति के लग्न में असर दिखाता है. वहीं, अगर कुंडली में बृहस्पति शुभ और उच्च में है तो सोना धारण किया जा सकता है. बृहस्पति की स्थिति अगर कमजोर है तब भी सोना धारण कर सकते हैं. इसे पहनने से आर्थिक मजबूती आती है.

सोना पहना इन लोगों के लिए अशुभ

  1. वृषभ, मिथुन, मकर, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए.
  2. जिन्हें पेट से संबंधित परेशानी है उन्हें सोना नहीं पहनना चाहिए. इससे कारोबार पर बुरा असर पड़ता है.
  3. जिनको मोटापे की समस्या है वह भी सोना न पहनें. क्योंकि मोटापे का संबंध गुरु ग्रह से बताया जाता है.
  4. जो लोग तेल, कोयला या लोहे का काम करते हैं ऐसे लोगों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें:  आज से 21 दिन होगा खेला… बुध चलेंगे उल्टी चाल, खुल जाएगी इन 3 राशि के जातकों की किस्मत, दौलत भी होगी भरमार!

ये भी पढ़ें:  29 नवंबर को होगा बड़ा कमाल! इन 4 राशिवालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, वैभव दाता के आशीर्वाद से नौकरी में भरेंगे उड़ान

Tags: Ank Jyotish, Astrology, Dharma Aastha, Happy new year, Horoscope

Source link

Previous post

अगहन अमावस्या पर करें ये 4 काम, धरती से लौटते समय पितर देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, मिटेंगे दोष

Next post

4 महापाप कौन से हैं? जिसने ये किया, उसे भोगना पड़ता है नरक, गरुड़ पुराण से जानें प्रायश्चित की विधि

You May Have Missed