31 दिसंबर तक शुक्र करेंगे 2 बार गोचर…2025 से पहले चमकेगी 4 राशियों की किस्मत!अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

31 दिसंबर तक शुक्र करेंगे 2 बार गोचर…2025 से पहले चमकेगी 4 राशियों की किस्मत!अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. जिसका प्रभाव देश-दुनिया समेत राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है. ग्रहों के गोचर का प्रभाव किसी राशि पर सकारात्मक होता है तो किसी राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर में ‘धन के दाता’ शुक्र ग्रह गोचर करने वाले हैं. जिसका प्रभाव 4 राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा. तो चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कहीं आप भी तो नहीं हैं उस लिस्ट में शामिल .

दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष गणना के अनुसार दिसंबर में शुक्र ग्रह 2 बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शुक्र ग्रह का पहला गोचर 2 दिसंबर को दोपहर 12:05 पर होगा. 2 दिसंबर को शुक्र का गोचर जहां मकर राशि में हो रहा है तो वहीं दूसरा गोचर 28 दिसंबर को शुक्र का कुंभ राशि में होगा. धन के दाता’ शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से 4 राशि के जातकों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. ये 4 राशियां है वृषभ, तुला, मकर और कुंभ.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा. इस दौरान जातकों को धन का लाभ होगा, करियर और कारोबार में तरक्की का मार्ग खुलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, निजी जीवन में सुधार होगा.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों पर इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. नौकरी में आसानी और प्रमोशन मिलने के आसार रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों के धन में अचानक वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा.

मकर राशि: दिसंबर में मकर राशि के जातकों को कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और विदेश यात्रा का योग बैन सकता है.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी लाभदायक होगा, नौकरी करने वाले जातकों को अधिक धन कमाने के नए मौके प्राप्त होंगे, कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. साथ ही उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है, वैवाहिक जीवन में अचानक से खुशहाली आ सकती है.

Tags: Astrology, Ayodhya News, Local18, Religion 18, Uttar Pradesh News Hindi

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed