सोच-समझकर करें निवेश, रुका हुआ धन मिलेगा; आज का मीन राशिफल

सोच-समझकर करें निवेश, रुका हुआ धन मिलेगा; आज का मीन राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 02 August 2026: मीन राशि के जातकों को आज (रविवार) व्यापार में सफलता मिलेगी. आज का दिन उनका आर्थिक रूप से तरक्की करने का दिन साबित होगा लेकिन अगर आप बिजनेस के अलावा कहीं कोई बड़ा निवेश कर रहे हैं, तो उसमें जोखिम हो सकता है.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी दो अगस्त 2026 का दिन बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है. बृहस्पति का गोचर होने से व्यापार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी. खासतौर पर प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को फायदा होगा. मीन राशि के जातकों का आज का शुभ अंक 3 और भाग्य अंक 4 है. कोई भी कार्य इन्हीं अंकों के साथ शुरू करें. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि मीन राशि में ग्रहों का गोचर हो रहा है. जब बृहस्पति मीन राशि में गोचर करते हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा होता है. इस समय में कर्ज से मुक्ति मिलने का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. परिवार में आज के दिन आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे. पार्टनर के बीच रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए संतुलित संवाद करें.

व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातक आज व्यापार क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे. यह दिन उनका आर्थिक रूप से तरक्की करने का दिन साबित होगा लेकिन अगर आप व्यापार के अलावा कहीं कोई बड़ा निवेश कर रहे हैं, तो उसमें जोखिम हो सकता है. ऐसे में बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे से सोचे-समझें और उसपर गहन मंथन करें. इसके बाद ही अंतिम फैसला लें. संपत्ति से संबंधित कोई विवाद आपका चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है.

लव लाइफ राशिफल
आज पार्टनर आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे. पार्टनर का आप पर विश्वास बढ़ेगा. शाम का समय आप अपने पार्टनर के साथ बिताने की कोशिश करें. जिन दंपतियों के बीच झगड़ा चल रहा है, तनाव जैसी स्थिति है, आज उनसे बात करना अनुकूल है. आपके बीच जिन बातों को लेकर गलतफहमियां हो गई हैं, वह संवाद से दूर हो सकती हैं. लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर घर की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है.

करियर राशिफल
बृहस्पति के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के लिए करियर की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. आपको अपने ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. दफ्तर के कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. जो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भी अध्ययन करने में एकाग्रता और निरंतरता बनाए रखनी होगी.

स्वास्थ्य राशिफल
आज दोपहर के बाद आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह का एक अलग संचार होगा. अगर आप रीढ़ की हड्डी, आंखों, हृदय या जोड़ों के दर्द से संबंधित किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, तो आज राहत भरी खबर मिल सकती है. नींद और आराम का पर्याप्त ध्यान रखें.

आज का उपाय
आज एक मीटर सफेद कपड़ा लें. कपड़े में पांच लौंग, पांच बतीसा और एक इलायची डालकर पोटली बनाएं और अपने सिर से 7 बार क्लॉकवायज घुमाएं. इसके बाद घर के पास मौजूद किसी तिराहे पर जाकर पोटली रख आएं. आपके सारे कार्य बनने लगेंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed