मिथुन राशि आज का राशिफल: शुक्र-मंगल की स्थिति बिगाड़ेगी रिश्ते, सेहत को लेकर भी रहें सतर्क

मिथुन राशि आज का राशिफल: शुक्र-मंगल की स्थिति बिगाड़ेगी रिश्ते, सेहत को लेकर भी रहें सतर्क

Last Updated:

Gemini Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस समय शनिदेव वक्रीय अवस्था में आ चुके हैं और आज शनिवार का ही दिन है. जब शनि वक्रीय होते हैं तो अपने गुणधर्म बदल लेते हैं. ऐसे में अब तक जिन लोगों पर शनि का शुभ प्रभाव था. उन पर प्रतिकूल और जिन पर अशुभ प्रभाव था उन पर शुभ असर दिखना शुरू हो जाएगा.

Gemini Horoscope Today: आज 1 अगस्त यानी शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज 24वें महत्वपूर्ण नक्षत्र ‘शतभिषा’ और ‘शोभन योग’ का शुभ-अशुभ संयोग बन रहा है. शतभिषा नक्षत्र का संबंध वरुण देवता, कुंभ राशि और राहु ग्रह से है, जिसका अर्थ ‘सौ औषधियों या तारामंडल का समूह’ होता है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज मिथुन राशि वालों की ‘किरात धारण अवस्था’ रहने वाली है. इसका सीधा मतलब यह है कि अपनों के कारण शुरुआत में धन और मन का थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन बाद में यही स्थिति लाभ में बदल जाएगी. उन्होंने बताया कि आज मिथुन राशि के लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधित और अस्थिर रह सकता है.

पिता-पुत्र के बीच वैचारिक टकराव की संभावना
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि इस समय शनिदेव वक्रीय अवस्था में आ चुके हैं और आज शनिवार का ही दिन है. जब शनि वक्रीय होते हैं तो अपने गुणधर्म बदल लेते हैं. ऐसे में अब तक जिन लोगों पर शनि का शुभ प्रभाव था, उन पर प्रतिकूल और जिन पर अशुभ प्रभाव था, उन पर शुभ असर दिखना शुरू हो जाएगा. इसके अलावा इस समय शनि, सूर्य और बृहस्पति एक ही मूल त्रिकोण में स्थित हैं. ज्योतिष में शनि और बृहस्पति के इस संबंध को श्राप माना जाता है. शनि को कर्म और सूर्य को राजदरबार तथा पिता का प्रतीक माना जाता है. इनका एक साथ होना पिता-पुत्र के बीच वैचारिक टकराव को जन्म देता है. इसलिए आज मिथुन राशि वाले पिता अपने पुत्र से बहस न करें और यदि पुत्र मिथुन राशि का है तो वह पिता की बातें सुनकर शांत रहे.

पार्टनर के साथ रिश्तों में आ सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस ग्रह स्थिति के कारण आज मिथुन जातकों को अपने दैनिक कामकाज में कुछ कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही आपके पार्टनर या करीबी दोस्तों के साथ रिश्तों में अचानक उदासीनता या दूरी आ सकती है. सेहत के लिहाज से भी आज का दिन संवेदनशील है. मिथुन राशि के जातकों को आज सांस से जुड़ी तकलीफों या मौसम जनित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य ने सलाह दी है कि आज अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें.

शुक्र और मंगल की स्थिति भी खराब करेगी रिश्ते
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. इस समय शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां उन्हें नीच का माना जाता है. इसके साथ ही शुक्र और मंगल एक ही मूल त्रिकोण में आ गए हैं, जिसे पूर्व जन्म के पति-पत्नी का संबंध माना जाता है. क्योंकि मंगल ग्रह अहंकार का कारक है, इसलिए आज जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ आंतरिक कलह और अनबन की पूरी संभावना है. ऐसे में अपनी वाणी और अहंकार पर संयम रखना ही आज के दिन को बेहतर बनाने का सबसे उत्तम उपाय है.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed