वृश्चिक: आज महादेव लगाएंगे बेड़ा पार, सफलता के खुलेंगे नए द्वार; जानें उपाय

वृश्चिक: आज महादेव लगाएंगे बेड़ा पार, सफलता के खुलेंगे नए द्वार; जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 August 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 1 अगस्त 2026 शुभ रहेगा. नए रास्ते खुलेंगे, सफलता मिलेगी. करियर में साहसी निर्णय लें. धन निवेश सोच-समझकर करें. शुभ अंक 5, रंग केसरिया. महादेव को सफेद चंदन अर्पित करें.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 1 अगस्त 2026 का दिन अत्यंत शुभ और नई शुरुआत का प्रतीक रहने वाला है. शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी शुभ कार्य को करने में बिल्कुल भी विलंब नहीं करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य दीपेश चौबे ने बताया कि आज आपके जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे तथा सफलता पाने के कई बेहतरीन अवसर आपके द्वार पर दस्तक दे सकते हैं. इस सकारात्मक समय का पूरा लाभ उठाने के लिए खुद पर भरोसा रखें.

करियर के लिहाज से कैसा रहेगा दिन?
​यदि आप पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ अपने कदमों को आगे बढ़ाएंगे तो लंबे समय से अटके हुए कार्यों में भी अचानक गति देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी. जिससे नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी. इसके साथ ही करियर के लिहाज से आज लिया गया एक साहसी निर्णय आपकी दिशा बदल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना करेगा.

आर्थिक मामलों में बरतें विशेष सावधानी
​धन और आर्थिक मामलों में आज आपको विशेष सावधानी और विवेक से काम लेने की आवश्यकता है. किसी भी योजना में सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में आपके लिए अत्यंत लाभकारी और लाभदायक सिद्ध हो सकता है. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें और वित्तीय संतुलन बनाए रखें. आज के दिन आपका शुभ अंक 5 रहेगा जबकि भाग्यशाली रंग केसरिया रहेगा जो आपके जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा.

आज करें ये उपाय,  होगा लाभ
​वृश्चिक राशिफल वाले आज के दिन की शुभता को बढ़ाने के लिए भगवान महादेव को सफेद चंदन अर्पित करना अत्यंत लाभकारी रहेगा. पूजा के समय निष्ठापूर्वक ॐ नमः शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें जिससे आपके सभी कष्ट दूर होंगे और मन को शांति मिलेगी. अपने विचारों को शुद्ध रखें और धर्म के पथ पर आगे बढ़ें. हमेशा याद रखें कि जो व्यक्ति पहला कदम साहस के साथ उठाता है वही अपनी मंजिल तक सबसे पहले पहुंचता है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed