सावन के पहले सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कर्क समेत 5 राशियों को शिवजी की कृपा

सावन के पहले सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कर्क समेत 5 राशियों को शिवजी की कृपा

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: सावन के पहले सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा से जुड़ी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं. बताया जा रहा है कि 3 से 9 अगस्त तक का समय मेष, कर्क समेत 5 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है. इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलता नजर आ रहा है और किसी से अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए देखते हैं 3 से 9 अगस्त को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को शुभ फलदायी होने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Weekly Horoscope 2026: दुनिया की सबसे मशहूर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती रहती हैं. फिलहाल सावन का महीना चल रहा है, जो भगवान शिव की आराधना, आध्यात्मिक साधना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. ऐसे में ज्योतिषीय मान्यताओं और प्रचलित दावों के आधार पर, सावन का पहला सप्ताह यानी 3 से 9 अगस्त तक का समय मेष, कर्क, कन्या समेत 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन राशियों को शिवजी की कृपा से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी. आइए देखते हैं 3 से 9 अगस्त के सप्ताह को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 3 से 9 अगस्त तक का समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. मेष राशि वालों की भगवान शिव की कृपा से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और परिवार में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन या किसी मांगलिक आयोजन का माहौल बन सकता है. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना बन सकती है. कार्यस्थल पर मैनेजर और सहकर्मियों के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे.

कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 3 से 9 अगस्त तक का समय सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रह सकता है. कर्क राशि वालों को सावन के पहले सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा. सावन मास की वजह से परिवार में धार्मिक वातावरण बना रहेगा और पूरे परिवार के साथ मंदिर दर्शन या शिव आराधना का अवसर मिल सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों का फायदा मिल सकता है. सावन के पहले सप्ताह में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ धन मिलने के योग बन सकते हैं.

कन्या राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए 3 से 9 अगस्त तक का समय शुभ फल देने वाला रहेगा. भगवान शिव की कृपा से कन्या राशि वालों का मन शांत रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह शिवजी की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आप अपने काम से सभी को प्रभावित कर पाएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और संबंध काफी मजबूत होंगे.

धनु राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए 3 से 9 अगस्त तक भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है. धनु राशि वालों का धार्मिक यात्राओं और शिव पूजा में मन लगेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो शिवजी की कृपा से इस सप्ताह आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है.

मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए 3 से 9 अगस्त तक का समय शुभ संकेत लेकर आ सकता है. मीन राशि वालों को भगवान शिव की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी रहेगी. दोस्तों की मदद से घर के कई कार्य पूरे होंगे और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और आकर्षक ऑफर मिलने के संकेत मिल रहे हैं. साथ ही मैनेजर और सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी. वहीं व्यापार करने वालों को इस सप्ताह अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…

और पढ़ें



Source link

You May Have Missed