प्यार में मिलेगा सरप्राइज, नौकरी में तरक्की! जानें आज मेष राशि का लव राशिफल
Mesh Rashifal: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज मेष राशि में महा-सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह अत्यंत शुभ योग न केवल आपके लंबे समय से अटके हुए कार्यों को तेज गति देगा, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति को भी बेहद मजबूत बनाएगा. नए व्यापारिक सौदों और बड़े फैसलों के लिए आज का दिन बेहद उत्तम माना जा रहा है. जानिए मशहूर ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से कि आज ग्रहों की चाल आपकी सेहत, करियर, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव डालने जा रही है.
आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
आज ऋतु वर्षा है, मास श्रावण है और तिथि द्वितीया है. नक्षत्र घनिष्ठा, करण तैतिल तथा गर, और पक्ष कृष्ण है. आज सौभाग्य योग बन रहा है. आज सूर्योदय सुबह 5:41 बजे और सूर्यास्त सायंकाल 7:13 बजे होगा. दिन का सबसे शुभ समय यानी ‘अभिजीत मुहूर्त’ दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:54 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य उत्तम और अक्षय लाभ प्रदान करता है. वहीं, आज का अशुभ समय यानी ‘राहुकाल’ सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा. राहुकाल के दौरान किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान किए गए कार्य शुभ परिणाम नहीं देते. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
ग्रह-गोचर और राशि स्वामी का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के स्वामी आपको भरपूर आत्मविश्वास, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. वहीं, आज आपके चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगे, जो कि विवाह, साझेदारी, दांपत्य जीवन और व्यापारिक संबंधों का भाव माना जाता है. इसके प्रभाव से रिश्तों और साझेदारी के मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा, सूर्य देव आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को मजबूत करेंगे, जबकि शुक्र देव प्रेम संबंधों में आकर्षण और रिश्तों में मधुरता लाएंगे.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. हालांकि, दिन भर की अधिक भागदौड़ के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है. इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और संतुलित भोजन ग्रहण करें.
रिश्तों में बढ़ेगी निकटता
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्यार और रिश्तों के मामले में आज प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं या किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन सकते हैं. पुराने चल रहे मतभेद बातचीत के माध्यम से समाप्त हो जाएंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.
मिलेगा रुका हुआ धन और करियर में तरक्की
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. व्यापारिक साझेदारी से विशेष लाभ मिलेगा और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है. नए व्यापारिक अनुबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. हालांकि, आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने और दीर्घकालिक निवेश पर विचार करने की जरूरत होगी. नौकरी और करियर के दृष्टिकोण से कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली और व्यवहार की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिलने की संभावना है. विशेष रूप से राजनीति, प्रशासन, कानून, बैंकिंग, मार्केटिंग, शिक्षा व व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा.
शुभ अंक, रंग और पंचक का विशेष उपाय
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 और भाग्यांक 2 रहेगा. आज के लिए शुभ रंग गुलाबी और शुभ दिशा पश्चिम दिशा होगी.
आज का विशेष उपाय
आज भगवान शिव और माता पार्वती का शंकराभरण पूजन करें. इसके साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें. किसी जरूरतमंद शादीशुदा दंपत्ति को सफेद मिठाई, वस्त्र और फल का दान करें; इससे आपका पूरा दिन मंगलमय और शुभ रहेगा. आज चंद्रमा घनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आज से ‘पंचक’ शुरू हो रहा है. ऐसी स्थिति में आज से अगले 5 दिनों तक, यानी लगभग 4 तारीख तक पंचक प्रभाव में रहेगा.


