सिंह राशि वालों के लिए सावन का पहला दिन शुभ, दौड़कर आएगा रुका धन, ये बात तो खुश कर देगी!

सिंह राशि वालों के लिए सावन का पहला दिन शुभ, दौड़कर आएगा रुका धन, ये बात तो खुश कर देगी!

Last Updated:

30 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: नक्षत्र के प्रभाव में चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि राशि स्वामी सूर्य पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए संतुलित और शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. दिनभर किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं और अधिकांश कार्य सामान्य रूप से पूरे होंगे.

Aaj Ka Singh Rashifal 30 July 2026, Leo Daily Horoscope: श्रावण मास की शुरुआत सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य लेकिन सकारात्मक संकेत लेकर आई है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार गुरुवार 30 जुलाई 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से पवित्र सावन माह का शुभारंभ हो रहा है. श्रवण नक्षत्र के प्रभाव में चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि राशि स्वामी सूर्य पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए संतुलित और शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. दिनभर किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं हैं और अधिकांश कार्य सामान्य रूप से पूरे होंगे.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी. हालांकि, आज किसी बड़े आर्थिक लाभ या पदोन्नति के संकेत नहीं हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. जो छात्र पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ परीक्षा या प्रतियोगी तैयारी करेंगे, उन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए सौदे पूरे हो सकते हैं और अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं. विशेष रूप से केमिकल, धातु और हार्डवेयर से जुड़े कारोबारियों को अच्छे लाभ के संकेत हैं. अन्य व्यापारियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा और नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होने की संभावना है.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की बात करें तो दिन राहत देने वाला रहेगा. पहले की तुलना में स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा, लेकिन पूरी तरह से फिट महसूस करने में थोड़ा समय लग सकता है.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं. संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहने वाला है. किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं है, लेकिन रिश्तों में पहले जैसी गर्मजोशी भी महसूस नहीं होगी. ऐसे में धैर्य और समझदारी के साथ व्यवहार करना बेहतर रहेगा.

आज के शुभ उपाय 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना विशेष शुभ रहेगा. इसके साथ ही गुड़, शक्कर या अन्य मीठी वस्तुओं का दान करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed