बुध का 2026 के आखिर में गोचर, चार राशि वालों को सैलरी वृद्धि के साथ जॉब में परिवर्तन

बुध का 2026 के आखिर में गोचर, चार राशि वालों को सैलरी वृद्धि के साथ जॉब में परिवर्तन

Mercury Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, शिक्षा, लेखन, तकनीक और संचार का कारक माना जाता है. जब भी बुध अपनी राशि बदलता है, तो ज्योतिष के अनुसार उसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. माना जाता है कि बुध का गोचर करियर, नौकरी, बिजनेस, आर्थिक फैसलों और रिश्तों पर खास प्रभाव डालता है. साल 2026 में बुध ग्रह 5 अगस्त को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह गोचर भावनाओं और व्यवहार के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद कर सकता है. कई लोगों के रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं, नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और परिवार में संवाद पहले से बेहतर हो सकता है.

खासतौर पर चार राशियों के लिए यह समय करियर, धन और रिश्तों के लिहाज से काफी शुभ माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है. इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

बुध का गोचर क्यों माना जाता है खास?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह का संबंध बुद्धिमानी, सीखने की क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और व्यापारिक समझ से होता है. इसलिए जब बुध राशि बदलता है, तो उसका असर नौकरी, बिजनेस, पढ़ाई, इंटरव्यू, मार्केटिंग, मीडिया, बैंकिंग, आईटी और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों पर अधिक माना जाता है.

मिथुन राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं. इसलिए इस गोचर का प्रभाव इस राशि पर अधिक देखने को मिल सकता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लग सकते हैं. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अच्छा प्रदर्शन करने पर सैलरी बढ़ने या पदोन्नति की संभावना बन सकती है. जो लोग ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट, मीडिया या डिजिटल क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है. रिश्तों में भी पहले की तुलना में बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है.

(इमेज AI)
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कर्क राशि वालों के लिए बढ़ सकता है आत्मविश्वास
बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने का सबसे सीधा प्रभाव इसी राशि पर माना जा रहा है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है. परिवार में आपसी समझ बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में भी मधुरता आने की संभावना जताई गई है. अविवाहित लोगों के जीवन में भी किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है.

कन्या राशि को मिल सकता है करियर में बड़ा फायदा
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं. इसलिए यह गोचर इस राशि के लिए भी शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार नौकरी में पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या बेहतर अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को नए सौदे मिल सकते हैं और प्रोफेशनल नेटवर्क भी मजबूत हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने की संभावना है. परिवार में पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. पढ़ाई करने वाले छात्रों, खासकर रिसर्च और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद जताई गई है.

(इमेज AI)

तुला राशि के लिए बन सकते हैं सफलता के योग
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने की संभावना है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकती हैं. बिजनेस करने वालों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ सकता है. घर का माहौल भी शांत और सहयोगी रहने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.

सभी राशियों के लिए क्या रहेगा संदेश?
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का प्रभाव हर व्यक्ति की जन्म कुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है. इसलिए केवल राशि के आधार पर भविष्य तय नहीं किया जा सकता. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति में है, तो उसे इस गोचर का अधिक सकारात्मक प्रभाव महसूस हो सकता है.

Source link

You May Have Missed