नौकरी की तलाश करने वालों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 29 July 2026: सूर्य के शुभ प्रभाव से आज (बुधवार) ऑफिस स्टाफ आपका भरपूर सहयोग करेगा. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. मीन राशि के जातकों के करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी आज खुशखबरी मिल सकती है.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज यानी 29 जुलाई 2026 का दिन सोने पर सुहागा जैसा रहने वाला है क्योंकि मीन राशि में सूर्य और गुरु का एक साथ प्रभाव देखने को मिल रहा है, जो ज्ञान, सम्मान और अध्यात्म के साथ शिक्षा, बुद्धि, संतान और निवेश में फलदायी होता है. सागर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज गुरु पूर्णिमा है और इसको व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. मीन राशि के जातकों को अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर अपने गुरु के पास जरूर जाना चाहिए और इतना याद रखें कि खाली हाथ न जाएं. कम से कम श्रीफल और कुछ मीठा ले जाने का प्रयास करें. गुरु के आशीर्वाद से हमारे जीवन में जो भी दुख-तकलीफ होती है, वह दूर होती है. करियर और व्यापार में तरक्की होती है.
शिक्षा और करियर राशिफल
सूर्य के शुभ प्रभाव से आज ऑफिस स्टाफ आपका भरपूर सहयोग करेगा. आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी आज कुछ खुशखबरी मिल सकती है. बच्चों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा. बड़ों और गुरु का आशीर्वाद लाभ देने वाला होगा.
व्यापार राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी क्योंकि सूर्य मीन राशि के पंचम भाव में है. ऐसे में अगर आप किसी प्रॉपर्टी में कोई निवेश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए भविष्य में काफी फायदेमंद रहेगा. आपका व्यापार तरक्की करेगा. ज्वेलरी और कपड़ों से संबंधित व्यापार करने वालों को भी लाभ होगा. आज के दिन आप कोई नया व्यापार शुरू कर रहे हैं, तो वह भी शुभ रहेगा. रुके हुए कार्य बनेंगे. आपके जो पुराने संपर्क हैं, वो लाभ दिलाएंगे.
लव लाइफ राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों को लेकर काफी सकारात्मक दिन रहेगा क्योंकि गुरु का शुभ और चंद्रमा का लाभ भाव आपके रिश्तों में सकारात्मकता बनाए रखने के साथ मधुरता को भी स्थिर रखता है. पार्टनर के साथ बातचीत अच्छी रहेगी. अगर कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी दूर होगा. आज आपकी किसी पुरानी मित्र से मुलाकात हो सकती है.
स्वास्थ्य राशिफल
आज मीन राशि के जातकों में सुबह से ही ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा लेकिन वाहन चलते समय सावधानी रखें. भागदौड़ अधिक होने से खानपान और नींद से संबंधित दिनचर्या बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखें. भरपूर पानी पीते रहें. आप अगर किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, तो समय पर दवा लेना बिल्कुल न भूलें.
आज का उपाय
मीन राशि के जातक किसी भी तरह के संकट, बाधा या परेशानी से बचना चाहते हैं या फिर उनके जो बिगड़े हुए काम हैं, वो जल्दी से सही हो जाएं, उसके लिए उन्हें एक छोटा सा उपाय करना होगा. बाजार से एक जायफल लेकर आएं और अपने सिर से क्लॉकवाइज 11 बार घुमाएं. इस जायफल को लेकर किसी चौराहे पर जाएं और उसे वहीं छोड़ दें. गलती से भी पीछे मुड़कर नहीं देखना है. सीधे घर चले जाएं. वहां पर हाथ-पैर धोएं और फिर जो भी करना है, वह आराम से कर सकते हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


