धनु राशि वालों को आज बिजनेस में होगा बड़ा लाभ, पैसा खर्च करने में रहें सावधान, जानें उपाय

धनु राशि वालों को आज बिजनेस में होगा बड़ा लाभ, पैसा खर्च करने में रहें सावधान, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 29 July: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज खुशियों से भरा माहौल रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आपकी शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. साथ ही मानसिक रूप से आज आप काफी खुशनुमा महसूस करेंगे. धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर में….

ख़बरें फटाफट

जमुई: 29 जुलाई 2026 के दिन गुरु पूर्णिमा है और आज बुधवार का संयोग बन रहा है. ऐसे में आज भगवान गणेश कई राशि के जातकों पर मेहरबान होने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. चंद्रमा के इस गोचर से गुरु और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग का निर्माण होगा. इतना ही नहीं आज के दिन गजकेसरी योग का भी निर्माण होने वाला है, जो धनु राशि के जातकों के लिए अति शुभ फलदाई हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई सारे फायदे हो सकते हैं. आज आपको अपना प्यार वापस मिल सकता है. साथ ही धनु राशि के जातकों को आज व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज कोई ऐसी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

व्यापार में होगा बड़ा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज व्यापार में अच्छा फायदा हो सकता है. आज उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है. अगर आप अपने व्यापार से संबंधित कोई नई योजना बनाते हैं, तो आज के दिन उसके सफल होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि ग्रह और नक्षत्र की स्थिति इतनी अच्छी है कि आज आपको आमदनी के अलग-अलग स्रोत मिलेंगे और आपको अतिरिक्त आय कमाने का भी अवसर मिल सकता है.

धनु राशि के जातकों को आज कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए. खासकर फिजूल खर्ची के मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है. पैसा खर्च करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. आज बेफिजूल चीजों की खरीदारी से बचें और जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें.

परिवार में होगा खुशी का माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के परिवार में आज खुशियों से भरा माहौल रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आपकी शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी. साथ ही मानसिक रूप से आज आप काफी खुशनुमा महसूस करेंगे. धनु राशि के जातकों को आज अपने करियर में उन्नति मिल सकती है और आप जहां काम करते हैं वहां आपको सम्मान भी मिल सकता है. आपके परिवार में जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा. अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपका दिन आज अच्छा गुजरने वाला है.

अगर आपका कोई प्यार आपसे रूठ कर चला गया है, तो आज के दिन वह वापस आ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पीला चंदन लगाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग पीला और शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed