सही योजना और अनुशासन से मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता, जानिए आज का राशिफल
Last Updated:
Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज दिन की शुरुआत में चंद्रदेव धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आपमें नए विचार, सीखने की ललक और आगे बढ़ने का उत्साह जागेगा.
देहरादून: आज 28 जुलाई यानी मंगलवार का दिन मिथुन जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आज का दिन सही योजना और रणनीति के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहद शुभ है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज दिन की शुरुआत में चंद्रदेव धनु राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आपमें नए विचार, सीखने की ललक और आगे बढ़ने का उत्साह जागेगा. वहीं, शाम होते ही चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो आपके काम में अनुशासन और तरतीब लाएगा. इसके साथ ही कर्क राशि में सूर्यदेव और बृहस्पतिदेव की स्थिति आपको धन और करियर के मामलों में सही दिशा दिखाने में मदद करेगी.
आज आपके लिए धन लाभ के अच्छे अवसर
आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा जोखिम उठाने के बजाय अपनी बचत को मजबूत करने और पुराने अटके कामों को धैर्य से पूरा करने पर ध्यान दें. बुध देव आपकी राशि में विराजमान हैं, जिससे पैसों से जुड़े फैसलों में आपकी सोच स्पष्ट और सटीक रहेगी. जान-पहचान और बातचीत के जरिए धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या निवेश करने से पहले सभी शर्तों को अच्छे से जांच लें. शाम का समय बीमा, टैक्स और पुरानी आर्थिक जिम्मेदारियों की समीक्षा के लिए उत्तम है.
पारिवारिक संबंधों में बंटवारे को लेकर मनमुटाव
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि सूर्य के संचार के प्रभाव से वाद-विवाद या पिता-पुत्र के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है. मिथुन राशि के जातकों को संपत्ति या बंटवारे को लेकर पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है. इस समय ‘शनि कर्म और सूर्य अकर्म’ का योग बना हुआ है, जिससे थोड़ी मानसिक उलझन महसूस हो सकती है. मंगल और चंद्रमा की दृष्टि के कारण कार्यों में बदलाव संभव है, लेकिन ‘साध्य’ योग के प्रभाव से आप अपनी बुद्धि और तकनीक के बल पर हर समस्या का संतुलन बनाकर समाधान निकाल लेंगे.
व्यावसायिक सफलता के आसार पर बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ग्रहों की स्थिति में बड़े और अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहे हैं. बुध के उदय होने से उच्च का प्रभाव मिल रहा है. वहीं कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर भी बहुत शुभ माना गया है. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मीटिंग्स, इंटरव्यू और ग्राहकों के साथ बातचीत बेहद शानदार रहेगी. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, टीमवर्क और आसान होता जाएगा. फ्रीलांसर्स और कंसल्टेंट्स को नए काम के प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा मुनाफा देंगे.
पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के बन रहे रोग
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि व्यक्तिगत जीवन में किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें. ससुराल पक्ष से चल रही अनबन दूर होगी और रिश्तों में सुधार आएगा. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने और कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है. आपकी कला और कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है. माता-पिता की सेवा के लिए समय जरूर निकालें और किसी भी निर्णय को लेने से पहले बिना सोची-समझी स्वीकृति देने से बचें.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


