धनु राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें लव लाइफ और आर्थिक हाल

धनु राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, जानें लव लाइफ और आर्थिक हाल

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 28 july 2026: धनु राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी. अगर आपके पार्टनर से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई है या किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो आज वह विवाद दूर हो जाएगा. 

जमुई: आज 27 जुलाई 2026 के दिन चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जिससे धनु राशि के जातकों पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को कुछ नया सीखने को मिलेगा. साथ ही आप जहां भी काम करते हैं, या कोई कारोबार करते हैं तो उसको बढ़ाने की दिशा में आप काम कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि आज के दिन चंद्रमा संध्या काल में मकर राशि में प्रवेश करेंगे. जिससे आपकी बुद्धिमत्ता पर इसका प्रभाव पड़ेगा. धनु राशि के जातक आज किसी भी काम को बलपूर्वक करने की बजाय तरकीब लगाकर आसानी के साथ कर पाने में सफल हो सकेंगे. अगर आपका कोई काम लंबे समय से फंसा हुआ है, तब आज आप उसको अपनी बुद्धिमत्ता से पूर्ण कर पाने में सफल हो पाएंगे. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज कर्क राशि में सूर्य और बृहस्पति की युति रहेगी, जो आपके लिए काफी हितकारी साबित होगा.

जीवन में आगे बढ़ने का आ गया समय 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि मीन राशि में शनि देव आज वक्री होंगे, जिस कारण आपको आज काफी अनुशासित होकर दिन व्यतीत करने की आवश्यकता है. आप अगर कारोबार करते हैं, या कहीं नौकरी करते हैं तो वहां बेवजह के लफड़े में पड़ने की बजाय समय पर अपना काम समाप्त करने पर ध्यान दें. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सावधान रहना चाहिए. भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाएं ताकि आपकी आर्थिक स्थिति भविष्य में भी बेहतर रह सके. धनु राशि के जातकों को आज अपने काम करने वाले स्थान पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. जिससे आप काफी उत्साहित होंगे, लेकिन नई जिम्मेदारियों से आपको थोड़ी थकान की भी अनुभूति हो सकती है.

प्यार में वापस आने वाली है खुशियां 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी. अगर आपके पार्टनर से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई है या किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो आज वह विवाद दूर हो जाएगा. आज परिवार में भी काफी खुशनुमा माहौल बना रहेगा. आज आप अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ मधुर संबंध व्यतीत कर पाएंगे. हालांकि प्यार में आज आपको अपनी मर्यादा बना कर रखनी चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन सोना पहनना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद होगा. आज के दिन के लिए आपका आपका शुभ अंक दो रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed