कुंभ समेत 6 राशियों की अंतिम सप्ताह में चमकेगी किस्मत, वृषभ समेत 5 राशि वाले धन व सेहत का

कुंभ समेत 6 राशियों की अंतिम सप्ताह में चमकेगी किस्मत, वृषभ समेत 5 राशि वाले धन व सेहत का

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026: जुलाई का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रह सकता है. इस सप्ताह शनि मीन राशि में वक्री चाल चलने वाले हैं तो शुक्र कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं. साथ ही सप्ताह के अंत में मंगल मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. इस सप्ताह गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा तो सावन मास भी प्रारंभ हो जाएगा. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मेष, मिथुन, कुंभ समेत 6 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो वृषभ, सिंह, कन्या समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं जुलाई का अंतिम सप्ताह 27 जुलाई से 2 अगस्त मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह अच्छे लाभ देने वाला रहेगा. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह इस सप्ताह राशि परिवर्तन कर जाएगा. मेष राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अच्छी सफलता मिलने के योग रहेंगे और साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा. परिजनों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. धन लाभ के लिहाज से सप्ताह आपको लाभ देगा. इस सप्ताह आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. छात्र वर्ग को अपने परिश्रम का शुभ परिणाम प्राप्त होगा और माताजी से लाभ मिल सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई के अंतिम सप्ताह में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में किसी बात को लेकर परेशान बने रह सकते है. इस सप्ताह आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. इस सप्ताह अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें. कामकाज को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. इस सप्ताह तनाव तथा क्रोध से अपने आपको दूर रखने की कोशिश करें. सेहत का ध्यान रखें सिरदर्द की शिकायत हो सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को जुलाई के अंतिम सप्ताह में धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है. इस सप्ताह मंगल ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे. इस सप्ताह कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी और सामाजिक दायरे में भी वृद्धि हो सकती है. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस सप्ताह मकान जमीन और वाहन से संबंधित कोई निर्णय ले सकते है. सेहत को लेकर स्थिति सामान्य बनी रहेगी. इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा और सिंगल जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है. छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिल सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सामान्य रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा की राहु और शनि के साथ युति बन सकती है. इसकी वजह से आपका मन कई चीजों को लेकर विचलित हो सकता है और जरूरी निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह माताजी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह फिजूलखर्ची और धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आर्थिक समस्या हो सकती है. बाहर का और तैलीय खाना खाने से बचें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है और केतु भी आपकी राशि में विराजमान है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा हानि हो सकती है. इस सप्ताह क्रोध तथा अहंकार से अपने आपको दूर रखें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अपने काम से काम रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सेहत का ध्यान रखे पेट और पीठ में कोई समस्या हो सकती है. हालांकि धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह थोड़ा मानसिक तथा शारीरिक कष्ट देने वाला साबित हो सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है. नौकरी वर्ग के जातकों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा लेकिन इस सप्ताह नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह रहेगी. वहीं बिजनेस करने वालों को सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है. छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम की आवश्यकता महसूस होगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.

तुला साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह फलदायक रहने वाला है. तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए कार्य पूरे होंगे. बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर होंगी और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. साथ ही इस सप्ताह दैनिक कार्यों में आपको लोगों का सहयोग भरपूर मिलेगा. कई प्रतिष्ठित लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा. लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. सेहत भी अच्छी बनी रहेगी.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपको पुरानी चल रही शारीरिक और मानसिक परेशानियों में राहत मिल सकती है. कामकाज की तलाश कर रहे जातकों को इस सप्ताह कुछ अच्छे विकल्प मिल सकते हैं, जिससे आपकी काफी टेंशन दूर होगी. पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण व्यतीत होगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर अधिक परिश्रम कर सकते हैं. इस सप्ताह अचानक किसी प्रकार का लाभ आपको खुशी प्रदान कर सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को जुलाई का अंतिम सप्ताह में संतान संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. कामकाज को लेकर यह सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है. पारिवारिक जीवन में लोगों का सहयोग आपको लाभ देगा. छात्र वर्ग को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आपकी टेंशन दूर होगी. दोस्तों के साथ इस सप्ताह कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका बन रही है या उनकी सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्र वर्ग के लिए सप्ताह मेहनत वाला बना रहेगा इसलिए कोई कसर ना छोड़ें. सेहत का ध्यान रखें, शारीरिक दर्द की समस्या हो सकती है. इस सप्ताह व्यर्थ के मामलों से अपने आपको दूर रखें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. मकर राशि वालों को लव लाइफ में परेशानी हो सकती है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह लाभ और सफलता देने वाला रहेगा. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. ऐसे में इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा चढ़ा बना रहेगा और जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में रहेंगे. पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे और साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. इस सप्ताह संतान द्वारा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है और आपकी सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे. सेहत से जुड़ी समस्या में आपको राहत मिल राहत मिल सकती है.

मीन साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है. आप पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, ऐसे में इस सप्ताह धन का लेन देन करते समय सतर्कता रखें और व्यर्थ के खर्चों से बचें. इस सप्ताह अपनी वाणी की कटुता से बचें अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं. इस सप्ताह किसी कार्य के पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा. लव लाइफ के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है. इस सप्ताह परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है और पिताजी की सेहत का ध्यान रखें, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है.

Source link

You May Have Missed