सावन में हरियाली अमावस्या कब है? यह पौधे लगाने का सबसे उत्तम दिन क्यों, जानें तारीख

सावन में हरियाली अमावस्या कब है? यह पौधे लगाने का सबसे उत्तम दिन क्यों, जानें तारीख

होमताजा खबरधर्म

हरियाली अमावस्या कब है? यह पौधे लगाने का सबसे उत्तम दिन क्यों, जानें तारीख

Last Updated:

Hariyali Amavasya kab hai 2026 Date: हरियाली अमावस्या का दिन सावन कृष्ण अमावस्या तिथि को होता है. इस दिन चारों ओर हरियाली होती है, जो सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक है. इस दिन का लोगों को सालभर इंतजार रहता है क्योंकि यह पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. आइए जानते हैं हरियाली अमावस्या की तारीख और मुहूर्त के बारे में.

Zoom

श्रावण अमावस्या या सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या मनाते हैं. (Photo: AI)

Hariyali Amavasya kab hai 2026 Date: हरियाली अमावस्या हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है. इसे श्रावण अमावस्या या सावन अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन व्रत, स्नान, दान, तर्पण आदि करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. लेकिन हरियाली अमावस्या पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है. इस अमावस्या के नाम में हरियाली जुड़ी हुई है, जिसका विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि हरियाली अमावस्या कब है? हरियाली अमावस्या का मुहूर्त क्या है?

हरियाली अमावस्या 2026 तारीख

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरियाली अमावस्या के लिए जरूरी सावन कृष्ण अमावस्या तिथि 12 अगस्त को 01 बजकर 52 ए एम से शुरू होगा. यह अमावस्या तिथि 12 अगस्त को ही रात 11 बजकर 6 मिनट तक मान्य रहेगी. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर हरियाली अमावस्या 12 अगस्त बुधवार को है.

हरियाली अमावस्या 2026 मुहूर्त

इस साल की हरियाली अमावस्या पर सुबह से ही शुभ मुहूर्त बने हुए हैं. सुबह में 05:38 ए एम से लेकर 07:20 ए एम तक चर-सामान्य मुहूर्त है, उसके बाद से लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह में ही 07:20 ए एम से लेकर सुबह 09:03 ए एम तक है. वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 09:03 ए एम से लेकर 10:45 ए एम तक है. दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12:27 पी एम से लेकर 02:10 पी एम तक रहेगा.

हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल में 04:23 ए एम से लेकर 05:06 ए एम तक है, लेकिन बुधवार होने की वजह से अभिजीत मुहूर्त नहीं है. हालांकि उस दिन राहुकाल दोपहर 12:26 पी एम से दोपहर 02:05 पी एम तक है.

सावन अमावस्या को क्यों कहते हैं हरियाली अमावस्या?

सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है क्योंकि इस समय धरती पर चारों ओर हरियाली रहती है, हर ओर पेड़-पौधे हरे भरे दिखाई देते हैं, जो मन को सुकून पहुंचाते हैं. वहीं इस समय प्रकृति भी मानो मुस्कुरा रही हो. वहीं ज्योतिष में हरा रंग या हरियाली को उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

हरियाली अमावस्या पौधे लगाने के लिए शुभ दिन

हरियाली अमावस्या के समय में वर्षा अच्छी होती है, इसकी वजह से चारों ओर हरियाली दिखाई देती है. इस दिन जब आप पौधे लगाते हैं तो वह आसानी से लग जाते हैं और वे तेजी से पनप जाते हैं क्यों​कि यह समय उनके लिए अनुकूल होता है. इस वजह से हरियाली अमावस्या के दिन लोग आम, कटहल, आंवला, बेल, कदंब आदि जैसे फलदार पौधे लगाते हैं, वहीं देव वृक्षों में शामिल बरगद, पीपल, नीम, शमी, पारिजात भी लगाए जाते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed