बिजनेस में हो सकता है नुकसान, वाहन चलाते समय बरतें सावधानी; आज का मीन राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 24 July 2026: पंडित शोभित शास्त्री ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातकों को आज (शुक्रवार) व्यापार से संबंधित जो भी कार्य करने जा रहे हैं, उसमें सोच-समझकर फैसला लें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लें. उसपर गहन मंथन करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.
सागर. 24 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार मीन राशि के जातकों के लिए बेहद ही सतर्क और सावधानी बरतने वाला दिन है. आपकी जरा सी लापरवाही या जल्दबाजी बड़ा नुकसान कर सकती है. व्यापार से लेकर सेहत और प्रेम संबंध से लेकर करियर तक में मुश्किल आ सकती है क्योंकि आज मीन राशि में ग्रह का गोचर हो रहा है, जिसमें शनि चांडाल योग बन आ रहा है, जो काफी कष्टदायक भी होता है. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि शुक्रवार का दिन मीन राशि वालों को कष्ट देने वाला रहेगा. आपकी छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ेंगी क्योंकि मीन राशि में गोचर होने की वजह से शनि नीच का हो रहा है. नीच चांडाल योग होने से समस्या हो सकती है. आज के लिए भाग्य अंक तीन और शुभ अंक चार है.
पंडित शोभित शास्त्री आगे बताते हैं कि आज व्यापार से संबंधित जो भी कार्य करने जा रहे हैं, उसमें सोच-समझकर निर्णय लें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लें. उसपर गहन मंथन करें. आपके जो हितैषी हैं, सलाहकार हैं, उनसे चर्चा करें और फिर जो उचित हो उसके हिसाब से निर्णय लें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है.
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
मीन राशि के जातक आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज कोई पुरानी बीमारी फिर से उठ सकती है. ऐसे में बाहरी खानपान से बचाव करें. इसके अलावा जो लोग मांस-मदिरा का सेवन करते हैं, उन्हें इसका त्याग करना होगा, तभी जीवन में सफलता की ओर बढ़ेंगे.
कर्मचारियों से संयमित व्यवहार
मीन राशि के जो जातक सरकारी या प्राइवेट जॉब में हैं, उन्हें आज अपने साथी कर्मचारियों से संयमित व्यवहार करना होगा. इस बात का ध्यान रखें कि गलती से भी अभद्र व्यवहार न हो, नहीं तो आपके बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. जो बच्चे नौकरी की तलाश में हैं या पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें भगवान गणेश के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए.
लव लाइफ राशिफल
प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. आज पार्टनर से कम बोलें. अगर आप ज्यादा हंसी-ठिठोली करते हैं, तो उससे भी बचने का प्रयास करें, नहीं तो आपके बीच अनबन होने से घर का माहौल भी बिगड़ सकता है.
आज का उपाय
आज पीली सरसों के साथ साबुत धनिया और दो लौंग मुट्ठी में लें और फिर खुद का नाम 7 बार स्मरण करें. मुट्ठी को 7 बार अपने सिर से क्लॉकवायज घुमाएं और इसको किसी तिराहे या चौराहे पर छोड़ आएं. पीछे मुड़कर नहीं देखना है. इससे आपकी परेशानियां कम होंगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


