तुला राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के खुलेंगे नए रास्ते

तुला राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के खुलेंगे नए रास्ते

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 24 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है. चंद्रमा के द्वितीय भाव में गोचर करने से धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और नए आर्थिक अवसर बनने के योग हैं. अजमेर के ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार व्यापार, सेल्स, मार्केटिंग और क्लाइंट डीलिंग से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही से बचने की सलाह दी गई है. माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 24 जुलाई यानी आज का दिन आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहने वाला है. आज चंद्रमा आपके द्वितीय भाव यानी धन, वाणी और परिवार के भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में आज आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ेगा और बातचीत के माध्यम से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार की दृष्टि से आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. सेल्स, मार्केटिंग और क्लाइंट डीलिंग से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आपकी बातचीत और समझाने की क्षमता से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अटका हुआ धन भी आज वापस मिलने की संभावना है. व्यापारियों को आर्थिक लाभ के साथ नए संपर्कों से भी फायदा हो सकता है.

स्वास्थ्य को लेकर रहें सचेत

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे, लेकिन मौसम के बदलाव के कारण गले और खान-पान से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. इसलिए ठंडी चीजों और अनियमित खान-पान से बचें. संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम आपके लिए लाभदायक रहेगा.

परिवार में बढ़ेगा प्रेम और आपसी तालमेल

पारिवारिक जीवन में आज सुख-शांति बनी रहेगी. परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने और साथ में अच्छा समय बिताने के लिए समय मिलेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज शुक्रवार का पावन दिन है जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इसलिए  तुला राशि के जातक आज श्रद्धापूर्वक माता लक्ष्मी की आराधना करें. लाल गुलाब अर्पित करें और मन ही मन ओम महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें. माता लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी, आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed