धनु: रूठा प्यार आज आएगा वापस, पैसे की कमी होगी पूरी, बन रहा महत्वपूर्ण संयोग
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 24 july 2026: धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप अपने जीवनसाथी के भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे, जिसका फायदा आपके व्यक्तिगत जीवन में देखने को मिलेगा. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के लिए 24 जुलाई 2026 का दिन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. खासकर करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन कारोबारी क्षेत्र में भी धनु राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर बदलाव आएगा. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां आज दूर हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कोई बेहतर डील मिल सकती है. साथ ही आज आप किसी ऐसे महत्वपूर्ण समझौते को कर पाने में सफल होंगे, जिसका फायदा आपको मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को विपरीत रास्ते से भी फायदा हो सकता है. आप आज अपने क्षमता के अनुरूप काम करेंगे, जिस कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आपकी स्थिति और मजबूत हो सकती है.
आज बनने वाले हैं यह महत्वपूर्ण संयोग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन महत्वपूर्ण संयोग का निर्माण होगा. आज शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा, जहां पूर्व से ही केतु मौजूद हैं तथा आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का भी संयोग बना रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे और अनुराधा नक्षत्र में यह संचार होने वाला है. ऐसे में चंद्रमा पर मंगल की पूर्ण दृष्टि पड़ेगी, जिस कारण शुक्रवार का दिन धन लाभ के लिहाज से बेहतर रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज इन सभी योग का बड़ा फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज आपके घर के साज-सज्जा पर पैसे खर्च करने से बचना चाहिए साथ ही आज कर्ज लेने से भी बचना चाहिए. अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको नई योजनाओं का प्रारंभ कर सकते हैं.
प्यार में आज अच्छा गुजरने वाला है दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन आज प्यार के मामले में अच्छा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप अपने जीवनसाथी के भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे, जिसका फायदा आपके व्यक्तिगत जीवन में देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आप अगर कुंवारे हैं या किसी पार्टनर की तलाश में है तो आपकी यह तलाश अब पूरी हो सकती है. अगर आपका कोई साथी आपसे रूठ कर चला गया है, तो आज के दिन वह भी वापस आ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, साथ ही आज के दिन आपको धतूरे की जड़ धारण करना चाहिए. ऐसा करने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 4 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…
और पढ़ें


