तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें करियर, धन और परिवार का हाल

तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार? जानें करियर, धन और परिवार का हाल

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 19 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भविष्य की योजनाओं, आत्मचिंतन और आर्थिक संतुलन पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है. चंद्रमा के द्वादश भाव में प्रवेश करने से विदेश, आध्यात्म और खर्च से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी. अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, विदेश से जुड़े कारोबार और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. अनावश्यक खर्चों से बचें और निवेश में जल्दबाजी न करें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करना आज शुभ और लाभकारी माना गया है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है. बीती रात चंद्रमा आपके एकादश भाव से निकलकर कन्या राशि यानी आपके द्वादश भाव में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष में द्वादश भाव खर्च, विदेश, आध्यात्म, एकांत और आत्मचिंतन का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में आज का दिन भागदौड़ से थोड़ा अलग रहकर अपने जीवन की दिशा और आने वाले समय की योजनाओं पर विचार करने का है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्यक्षेत्र में आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ रहेगा जो विदेश से जुड़े कार्य करते हैं. यदि आपका व्यवसाय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, विदेशी व्यापार, ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कारोबार या किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़ा है तो आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आज किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है. वहीं अन्य लोगों के लिए आज का दिन नए निवेश करने की बजाय अपने खर्चों का आकलन करने, आर्थिक बजट तैयार करने और भविष्य की वित्तीय रणनीति बनाने के लिए बेहतर रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें.

स्वास्थ्य और परिवार के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज मानसिक शांति सबसे अधिक आवश्यक रहेगी. अधिक सोच-विचार या छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद बनाए रखें. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. किसी पुराने मतभेद को बातचीत से समाप्त करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. आज आपका शांत और संयमित व्यवहार रिश्तों को और मजबूत बनाएगा.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज रविवार का शुभ दिन है इसलिए तुला राशि के जातक प्रातः स्नान के बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करें. अर्घ्य देते समय श्रद्धापूर्वक ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि यह उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करता है आत्मविश्वास बढ़ाता है और मान-सम्मान में वृद्धि करता है तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed