भाग्य आज सिंह राशि वालों के साथ, करियर-बिजनेस में मिलेंगे मौके, यहां से सफलता! जानें
Last Updated:
19 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज दिन की शुरुआत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगी. लग्न भाव में सूर्य और गुरु की युति बनने से सिंह राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, मान-सम्मान और कई नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. सूर्य 2 डिग्री और गुरु 10 डिग्री पर उच्च प्रभाव में होने से दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 19 July 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार 19 जुलाई 2026 का दिन कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज दिन की शुरुआत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगी. लग्न भाव में सूर्य और गुरु की युति बनने से सिंह राशि के जातकों को सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी, मान-सम्मान और कई नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. सूर्य 2 डिग्री और गुरु 10 डिग्री पर उच्च प्रभाव में होने से दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है. कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और पुराने संपर्क भी फायदा पहुंचा सकते हैं. बिजनेस पार्टनर या करीबी लोगों के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकारी योजनाओं, शिक्षा या प्रशिक्षण से जुड़े कारोबार में निवेश करने वालों के लिए भविष्य में अच्छे लाभ के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए आर्थिक कार्य भी पूरे होने की संभावना है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे. भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. पदोन्नति, वेतनवृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के योग भी बन रहे हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. मनचाहे संस्थान या पसंदीदा फील्ड में चयन के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
दिन जहां कई मामलों में शुभ रहेगा, वहीं स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है. सूर्य, गुरु और राहु की दृष्टि के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. एसिडिटी, अपच या गैस जैसी समस्या परेशान कर सकती है. इसलिए बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें.
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध
घर का माहौल सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में पहले से अधिक मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा और आपसी समझ बेहतर होगी.
आज इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लिए आज अंक 9 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 8 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले माने गए हैं. दिन की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा और आराधना से करना शुभ रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


