ज्यादा सैलरी के चक्कर में कहीं फंस न जाएं आप! कंपनी बदलने से पहले देख लें हाथ

ज्यादा सैलरी के चक्कर में कहीं फंस न जाएं आप! कंपनी बदलने से पहले देख लें हाथ

Last Updated:

Career Astrology: नौकरी सिर्फ इंक्रीमेंट के लिए न बदलें, अपनी परिस्थितियों व भविष्य देखें. पंडित ओम तिवारी (पटना) के अनुसार, हस्तरेखा शास्त्र कुंडली से सटीक भविष्य बताता है. सही निर्णय हेतु नौकरी बदलने से पहले विशेषज्ञ से अपनी कर्म व भाग्य रेखा का अध्ययन करवाएं.

पटना. अगर नौकरी में उम्मीद के मुताबिक इंक्रीमेंट नहीं हुआ है और इस वजह से काम में मन नहीं लग रहा या बार-बार कंपनी बदलने का विचार आ रहा है, तो केवल मिलने वाले पैकेज को देखकर नहीं, बल्कि अपनी परिस्थितियों और भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए. पटना के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित ओम तिवारी का कहना है कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाएं भी भविष्य से जुड़े संकेत देती हैं. उनके मुताबिक, जीवन में कर्म के साथ-साथ भाग्य का साथ भी महत्वपूर्ण होता है. यही वजह है कि हाथों, पैरों और माथे की रेखाओं का अध्ययन कर व्यक्ति के भविष्य और करियर से जुड़े कई संकेत प्राप्त किए जा सकते हैं.

कुंडली की जगह हाथों की रेखाएं देती है सटीक जानकारी 
पंडित ओम तिवारी ने बताया कि आजकल लोग जन्म कुंडली पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं, लेकिन यह हमेशा शत-प्रतिशत सटीक नहीं होती. उनका कहना है कि एक ही समय में देश के अलग-अलग स्थानों पर कई बच्चों का जन्म होता है, फिर भी सभी का भाग्य एक जैसा नहीं होता. यहां तक कि जुड़वां बच्चों का भी भाग्य, स्वभाव, कर्मक्षेत्र और जीवन की दिशा अलग-अलग हो सकती है.

उन्होंने कहा कि इसी वजह से सामुद्रिक शास्त्र में हाथों, पैरों और माथे की रेखाओं का विशेष महत्व बताया गया है. इन रेखाओं के अध्ययन से व्यक्ति के स्वभाव, कर्म और भविष्य से जुड़े कई संकेत मिलते हैं. धार्मिक ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है. उन्होंने कहा कि रामायण काल में भगवान श्रीराम की हस्तरेखाओं का अध्ययन किया गया था. वहीं, भगवान श्रीकृष्ण के चरणों की रेखाएं देखने के लिए स्वयं भगवान शिव सन्यासी के वेश में आए थे. उनका मानना है कि ये प्रसंग इस बात की ओर संकेत करते हैं कि व्यक्ति के हाथों, पैरों और माथे की रेखाएं उसके भाग्य और जीवन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती हैं.

बदलना है नौकरी तो हाथ की लकीरें अहम 
उन्होंने बताया कि अगर आपका इंक्रीमेंट उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है और आप नौकरी बदलने या किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिष एक्सपर्ट से अपने हाथों की रेखाओं का अध्ययन करवा सकते हैं. उनके अनुसार, इससे यह जानने का प्रयास किया जाता है कि आपके निर्णय का भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही, नौकरी बदलने के बाद सफलता मिलने की संभावनाएं, किस कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकते हैं और किन क्षेत्रों में अधिक सफलता मिल सकती है, जैसे संकेत भी हस्तरेखा अध्ययन से प्राप्त किए जा सकते हैं.

कर्म रेखा है इसके लिए अहम 
पंडित ओम तिवारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति अपने करियर के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहता है, तो हस्तरेखा शास्त्र में कर्म रेखा और भाग्य रेखा को विशेष महत्व दिया जाता है. उनके अनुसार, अगर भाग्य रेखा शनि पर्वत तक स्पष्ट रूप से पहुंचती है, तो इसे उज्ज्वल भविष्य का संकेत माना जाता है. वहीं, अगर गुरु पर्वत उच्च होता है, तो ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति को अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति होती है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed