सिंह राशि वालों को मिलेगा आज सरकार का साथ, कारोबार में मुनाफा, यहां से मिलेंगी खुशियां!

सिंह राशि वालों को मिलेगा आज सरकार का साथ, कारोबार में मुनाफा, यहां से मिलेंगी खुशियां!

Last Updated:

18 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषी के मुताबिक लग्न में सूर्य और गुरु एक साथ विराजमान हैं, जबकि गुरु अस्त हो चुके हैं और सूर्य 1 डिग्री पर स्थित है. धन भाव में शुक्र, चंद्र और केतु की युति बनी हुई है. वहीं बुध 12वें स्थान पर गजकेशरी योग का प्रभाव दे रहा है. ग्रहों का यह विशेष संयोग सरकारी योजनाओं, सरकारी कामकाज या प्रशासन…

Aaj Ka Singh Rashifal 18 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज शनिवार 18 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है. दिन की शुरुआत पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में होगी. ग्रहों की वर्तमान स्थिति सरकारी कार्यों, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के मजबूत योग बना रही है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी.

ज्योतिषी गणनाओं के मुताबिक लग्न में सूर्य और गुरु एक साथ विराजमान हैं, जबकि गुरु अस्त हो चुके हैं और सूर्य 1 डिग्री पर स्थित है. धन भाव में शुक्र, चंद्र और केतु की युति बनी हुई है. वहीं बुध 12वें स्थान पर गजकेशरी योग का प्रभाव दे रहा है. ग्रहों का यह विशेष संयोग सरकारी योजनाओं, सरकारी कामकाज या प्रशासन से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना भी बन रही है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. यदि कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल माना जा रहा है. शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं. धातु, केमिकल और इससे जुड़े उत्पादों का कारोबार करने वालों के लिए विशेष रूप से मुनाफे की संभावना बन रही है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शनिवार का दिन सकारात्मक रहेगा. भाग्य स्थान पर मीन राशि का प्रभाव और वहां स्थित शनि की शुभ दृष्टि कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत दे रही है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान धैर्य और एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी गई है. जल्दबाजी करने के बजाय शांत मन से पढ़ाई करने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. अष्टम भाव में राहु की स्थिति पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है. एसिडिटी, गैस या पाचन संबंधी परेशानी होने की आशंका है. इसलिए बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें और समय पर हल्का व संतुलित आहार लें.

परिवारिक जीवन एवं प्रेम संबंध 
पारिवारिक जीवन में आज सुख और शांति का माहौल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा. दाम्पत्य जीवन में पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी विश्वास और मिठास बढ़ेगी. भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है.

शुभ अंक और आज के उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 8 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 3, 6 और 9 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले माने गए हैं. आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचें. सुबह सूर्य देव की आराधना करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ और लाभकारी माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed