शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि से लगभग 16 दिन तक मकर समेत 4 राशियों को होगा अच्छा लाभ, हर क्षेत
शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि से लगभग 16 दिन तक मकर समेत 4 राशियों को होगा लाभ
Last Updated:
Shani Mangal Shubh Drishti 2026: शनि इस समय मीन राशि में तो मंगल ग्रह वृषभ राशि में मौजूद हैं, ऐसे में शनि मंगल पर शुभ दृष्टि डाल रहे हैं, जो मकर समेत 4 राशियों के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है. शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि से इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. आइए जानते हैं शनि-मंगल की दृष्टि किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाली है…
Shani Mangal Shubh Drishti 2026: न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि फिलहाल मीन राशि में विराजमान हैं और वहीं साहस व पराक्रम के कारक ग्रह मंगल देव वृषभ राशि में मौजूद हैं. ऐसी स्थिति में शनि मंगल पर तीसरी दृष्टि डाल रहे हैं, जो वैदिक ज्योतिष में बहुत शुभ मानी जाती है. वैदिक ज्योतिष में शनि-मंगल की ऐसी स्थिति का लाभ मकर समेत 4 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों के जीवन में चल रही परेशानियां, विवाद, नुकसान आदि समस्याएं दूर होंगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई लाभ मिलेंगे. हालांकि इन 4 राशियों को केवल 16 दिन तक ही ग्रहों की इस स्थिति का लाभ मिल पाएगा क्योंकि 2 अगस्त को 10 बजकर 50 मिनट पर मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे और शनि की शुभ दृष्टि भी हट जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं 2 अगस्त तक किन किन राशियों को शनि-मंगल की शुभ दृष्टि का लाभ मिलने वाला है…
वृषभ राशि
शनि पर मंगल ग्रह पर शुभ दृष्टि का लाभ वृषभ राशि वालों के लिए मिलने वाला है. यह समय आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित हो सकता है और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और इस राशि के कई जातकों को करियर की शुरुआत करने का अवसर भी मिल सकता है. वहीं व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
कर्क राशि
शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि से कर्क राशि के लोगों को करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का उचित फल प्राप्त होने के संकेत हैं. अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं. कर्क राशि वालों के पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और मानसिक तनाव कम होने की संभावना बन रही है, जिससे आप राहत लेंगे.
कन्या राशि
शनि की मंगल पर शुभ दृष्टि कन्या राशि वालों के लिए प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. लगभग 16 दिन तक कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगी और मकान व वाहन खरीदने की योग भी बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है. बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभदायक सौदे मिलने की संभावना बन रही है और पुरानी उधारी भी वापस मिलने के संकेत मिल रहे हैं. कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य भी पहले की अपेक्षा बेहतर रह सकता है और आत्मबल में वृद्धि होगी.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए शनि और मंगल की शुभ दृष्टि विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है. इस राशि के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं. ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ने और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग भी बन रहे हैं.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


