लव लाइफ में अहंकार से बचें, करियर-बिजनेस में तरक्की के साथ धोखे की आशंका

लव लाइफ में अहंकार से बचें, करियर-बिजनेस में तरक्की के साथ धोखे की आशंका

Last Updated:

Mithun Rashifal 16 July: आज गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन वक्री बुध और सूर्य की युति से मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ और वाणी में मधुरता मिलेगी. हालांकि, आश्लेषा नक्षत्र और चंद्रमा के प्रभाव के कारण आज का दिन बेहद संवेदनशील है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज आपको किसी करीबी से बड़ा धोखा मिल सकता है और अचानक यात्रा के दौरान दुर्घटना की भी आशंका है. लेन-देन में सावधानी बरतें, वाहन संभलकर चलाएं और रिश्तों में अहंकार से बचें.

Mithun Rashifal 16 July: आज 16 जुलाई यानी गुरुवार का दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस समय आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष चल रहा है. आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन भी है. आज मिथुन राशि वाले लोगों का व्यवहार धार्मिक और आदरणीय रहने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, जो मूल नक्षत्र माना जाता है. उन्होंने कहा कि इस नक्षत्र में पैदा होने वाले बच्चों के लिए शांति पूजा की जरूरत पड़ती है. उन्होंने बताया कि इसके चार चरण होते हैं. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस नक्षत्र में पैदा होने वाले लोग हैरान करने वाले परिणाम देते हैं. इसके साथ ही, उनके साथ कोई दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है.

आश्लेषा नक्षत्र में जन्मे जातक करते हैं हैरान
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस नक्षत्र का स्वामी बुध होता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर बुध का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है. बुध के प्रभाव के कारण इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की वाणी काफी मधुर होती है. उन्होंने कहा कि इसी कारण इनकी बातों से लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. ऐसे लोग अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. हालांकि, आश्लेषा नक्षत्र के जातक अत्यधिक अहंकारी भी होते हैं. इस नक्षत्र के चारों चरणों के अलग-अलग प्रभाव होते हैं.

उन्होंने बताया कि अगर मूल नक्षत्र में कोई पैदा हुआ है, तो उसके ग्रह शांति के लिए विशेष पूजा की जरूरत पड़ेगी ही पड़ेगी. उन्होंने बताया कि इस समय बुध वक्री होने के साथ ही सूर्य के साथ बैठा हुआ है. वहीं, बृहस्पति उच्च के होकर लाभ वाले स्थान पर चंद्रमा के साथ विराजमान हैं. चूंकि चंद्रमा यात्रा और धोखे का कारक होता है, इसलिए मिथुन राशि वाले लोग आज विशेष सतर्कता बरतें. उन्हें आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है और उन्हें अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

बिजनेस में हो सकती है धोखाधड़ी
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि वक्री बुध और सूर्य की युति से मिथुन राशि के जातकों की वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे लोग आकर्षित होंगे. उन्होंने कहा कि व्यापार में आज लाभ के योग तो बन रहे हैं, लेकिन चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव के कारण किसी करीबी सहयोगी या मित्र से बड़ा धोखा मिल सकता है. इसलिए आज पैसों के लेन-देन में अत्यधिक सतर्कता बरतें.

अहंकार से टूट सकते हैं रिश्ते
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जीवनसाथी या लव पार्टनर के प्रति आज आपका समर्पण बढ़ेगा, लेकिन आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाववश स्वभाव में आने वाला अचानक अहंकार आपके रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है. उन्होंने सलाह दी है कि आज के दिन अपनी भाषा और क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखें.

गाड़ी चलाते हुए और यात्रा के दौरान बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज आपको अवांछित या अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकान और मानसिक तनाव रहेगा. नक्षत्र दोष के कारण आज किसी छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है, इसलिए वाहन चलाते समय और सड़क पर चलते-फिरते वक्त बेहद सतर्क रहें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed