कर्क राशि को दोपहर बाद मिलेगी ऐसी न्यूज, आज लंबे इंतजार के अंत का दिन
Aaj Ka Kark Rashifal 16 July 2026/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 16 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. धार्मिक दृष्टि से भी आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. ज्योतिषीय दृष्टि से आज अश्लेषा नक्षत्र, सिद्धि योग और कौलव करण का प्रभाव रहेगा. सिद्धि योग को किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता, उपलब्धि और शुभ परिणाम देने वाला योग माना जाता है. ऐसे में आज लंबे समय से रुके कार्यों में प्रगति होने और मनचाही खबर मिलने के योग बन रहे हैं.
ये 1.5 घंटे अशुभ
नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि आज का सिद्धि योग कर्क राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. खासकर दोपहर बाद आपको कोई ऐसा शुभ समाचार मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार था. आज यदि किसी इंटरव्यू, परीक्षा, सरकारी कार्य, प्रमोशन, नई नौकरी या किसी जरूरी दस्तावेज को लेकर प्रतीक्षा चल रही है, तो आज सकारात्मक संकेत हैं. परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. आज दोपहर 1:30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या किसी नए काम की शुरुआत करने से बचना आपके लिए शुभ रहेगा.
पारदर्शिता बनाए रखनी होगी
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन संतुलित और लाभदायक रहेगा. ऑफिस पर आपके काम की सराहना हो सकती है. आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी की बजाय सही अवसर का इंतजार करें. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने ग्राहकों से अच्छे संबंध लाभ दिला सकते हैं. नए निवेश या बड़े सौदे करने से पहले पूरी योजना बना लें. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए.
लव लाइफ कैसी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन मधुर रहेगा. यदि किसी बात को लेकर साथी के साथ दूरी बनी हुई थी, तो बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अपने रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखें. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग हर निर्णय में मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक आयोजन या भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
विद्यार्थियों के लिए कैसा दिन
कर्क राशि के छात्रों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम भविष्य में मिल सकता है. उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या नए कोर्स की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा. आज समय का सदुपयोग करने से आने वाले दिनों में सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं.
महिलाओं के लिए दिन कैसा
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. घर और कार्यस्थल के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा. कामकाजी महिलाओं को नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है. गृहिणियों को परिवार का सहयोग मिलेगा और घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी. आज यदि किसी शुभ कार्य, खरीदारी या निवेश की योजना बना रही हैं, तो आज का दिन अनुकूल माना जा सकता है. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा. आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण हल्की थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है. पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन करें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. किसी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपके लिए शुभ साबित हो सकता है.
दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण में है. कर्क राशि वालों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र की पूजा अर्चना करना और गरीबों को भोजन करवाना और दान आदि करना शुभ रहेगा.


