बुध की सीधी चाल का इन राशियों पर असर, करियर से लेकर कारोबार तक प्रभाव

बुध की सीधी चाल का इन राशियों पर असर, करियर से लेकर कारोबार तक प्रभाव

Last Updated:

Ayodhya News: 24 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, बुध का मार्गी होना कई राशियों के लिए राहत, प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद सभी ग्रहों का गोचर होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी होता है. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, संचार और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है. जब बुध वक्री अवस्था में होते हैं, तब कई लोगों को निर्णय लेने में कठिनाई, कामों में देरी, गलतफहमियां और व्यापारिक रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. अब यह स्थिति बदलने जा रही है.

24 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, बुध का मार्गी होना कई राशियों के लिए राहत, प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं किन 5 राशियों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है.

मिथुन राशि
मिथुन आपकी ही राशि में मार्गी होंगे, इसलिए लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों को नए ग्राहक और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आपकी संवाद क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना आय और संपर्क बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. पुराने प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे. व्यापार में भी धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए इस राशि पर इसका प्रभाव विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. जो लोग नई नौकरी या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिल सकता है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और इस समय किया गया सोच-समझकर निवेश भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकता है.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने की संभावना है.पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है यात्रा की योजनाएं पूरी हो सकती हैं और लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं.नया कार्य शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.

वृश्चिक राशि
बुध के मार्गी होने से आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और साझेदारी में चल रहे कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है. परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मानसिक तनाव भी कम हो सकता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed