पितरों का वरदान लेकर पैदा होते हैं इन तारीखों वाले लोग! हर मुसीबत से पहले पूर्वज कर देते ह
इन तिथियों में जन्मे लोगों की पितर करते हैं देखभाल, हर परेशानी को करते हैं दूर
Last Updated:
Birth Dates With Pitru Protection: कुछ जन्म तिथियां ऐसी होती हैं, जिन पर पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है. अदृश्य शक्तियों से सुरक्षा मिलना आम बात नहीं होती है और यह सामान्य लोगों के साथ कभी नहीं होता है. इनके पितर हमेशा इन लोगों के साथ जीवन के उतार-चढ़ाव में साथ देते हैं, हर कठिन परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन करते हैं, उन्हें हर खतरे और छिपे हुए दुश्मनों से बचाते हैं और सभी बाधाओं को दूर करने में उनकी सहायता करते हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं किन लोगों पर पितरों की दिव्य कृपा प्राप्त होती है…
Birth Dates With Pitru Protection: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि केवल उसकी उम्र का संकेत नहीं देती बल्कि उसके स्वभाव, भाग्य, जीवन की चुनौतियों और आध्यात्मिक ऊर्जा के बारे में भी कई महत्वपूर्ण संकेत प्रदान करती है. माना जाता है कि कुछ विशेष तिथियों में जन्मे लोगों पर पितरों की विशेष कृपा बनी रहती है. मान्यता है कि पूर्वज समय-समय पर उन्हें संकेत, सपनों, अंतर्ज्ञान या अचानक मिलने वाली चेतावनियों के माध्यम से आने वाली परेशानियों से पहले ही आगाह कर देते हैं. यही कारण है कि कई बार ये लोग बड़े संकटों से बाल-बाल बच जाते हैं या सही समय पर सही निर्णय लेने में सफल रहते हैं. आइए अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं उन जन्मतिथियों के बारे में, जिन पर पितरों की विशेष दिव्य कृपा मानी जाती है.

किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है और इस अंक के स्वामी सूर्य देव हैं, जो आत्मा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन तिथियों में जन्मे लोग हमेशा अपने पितरों की दिव्य सुरक्षा में रहते हैं, जो उन्हें कृपा और दृढ़ता के साथ बाधाओं को दूर करने में सहायता करते हैं और उन्हें नए अवसरों की दिशा में इंगित करते हैं. अगर कोई समस्या आने वाली भी होगी तो ये पहले ही उनको आगाह कर देते हैं.

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस अंक के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रदेव हैं. इन तिथियों में जन्मे लोग को अक्सर अपने पितरों द्वारा सुरक्षा मिलती है और एक मजबूत भावना का अनुभव मिलता है, जो उन्हें भावनात्मक बाधाओं को दूर करने, पुराने घावों को भरने और जरूरी निर्णय लेने और परिवार को मजबूत करने में मदद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है और इस अंक के स्वामी शुभ ग्रह बृहस्पति हैं, जो विकास और सफलता का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन तारीख में जन्मे लोगों के ऊपर कोई भी समस्या आती है तो इनके पितर मदद करने के लिए सबसे पहले आते हैं. ये ना केवल मदद करते हैं बल्कि मार्गदर्शन भी देते हैं और कौन सी समस्या कैसे खत्म होगी, इसके बारे में भी जानकारी देते हैं, जो उनको दिव्य सुरक्षा प्रदान करता है.

किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. इस मूलांक के जातकों की रक्षा इनके पितर करते हैं और दिव्य सुरक्षा प्रदान करते हैं. साथ ही ये परिवार में चल रहे परेशानी को दूर करते हैं और जरूरी निर्णय ले पाने की स्थिति को सरल बनाते हैं. वे बढ़ी हुई आत्म-जागरूकता, आध्यात्मिक विकास और व्यक्तिगत प्रगति के मार्ग पर भी ले जाते हैं.

किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस मूलांक के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो जुनून, साहस, युद्ध, पराक्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन लोगों को अपने पितरों द्वारा दिव्य सुरक्षा मिलती है, जिससे ये अपने आपको काफी भाग्यशाली समझते हैं. पितरों की कृपा से इन तारीख में जन्मे लोगों को समस्याओं से मुक्ति, परिवार का कल्याण, नए अवसर मिलते रहते हैं. साथ ही ये सभी के लिए खुशी और शांति की ओर मार्गदर्शन करते हैं.


