मिथुन राशि वाले गुस्से से बचाएं अपना रिश्ता, जॉब में आ सकती है रुकावट

मिथुन राशि वाले गुस्से से बचाएं अपना रिश्ता, जॉब में आ सकती है रुकावट

Last Updated:

Mithun Rashifal Today 14 July: ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि रिश्तों के लिहाज से आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें. किसी गलतफहमी के कारण आपस में तनाव या धोखा मिलने जैसी स्थिति बन सकती है. शांत रहें और विवादों को तूल न दें. 

Mithun Rashifal Today 14 July: आज 14 जुलाई यानी मंगलवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की देवपितृकार्य भौमवती अमावस्या तिथि भी है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद सतर्क रहने वाला है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मंगलवार के दिन अमावस्या पड़ रही है और इस दिन ‘व्याघात’ नामक योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा अर्थ खर्च और धोखा होता है.

मिथुन राशि वालों को धन हानि और धोखे की आशंका
सीधे तौर पर हम समझें तो आज के दिन मिथुन राशि वाले लोगों को कहीं से धोखा मिलने की संभावना है और आज आपके धन खर्च के योग भी दिख रहे हैं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस योग को ज्योतिष शास्त्र में अशुभ योग माना गया है. आज के दिन आप कोई भी नया या बड़ा काम करेंगे तो उसका परिणाम शून्य ही होने की आशंका रहेगी.

पुनर्वसु नक्षत्र और गुरु की चाल का प्रभाव
उन्होंने बताया कि आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. बृहस्पति इस समय अपनी उच्च राशि में चल रहे हैं. ग्रहों की यह विशेष स्थिति मिथुन राशि वाले जातकों को जमीन-जायदाद से अचानक लाभ दिला सकती है. इसके साथ ही यह योग आपके किसी पुराने शत्रु को नष्ट भी कर सकता है. उन्होंने कहा कि अमावस्या के दिन योग भले ही अशुभ है, लेकिन नक्षत्र के शुभ प्रभाव के चलते आपके कुछ बिगड़े काम बन भी सकते हैं, इसलिए आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज के दिन अपने आप को पूरी तरह शांत रखें, उपवास रखें और कोई भी जरूरी काम न करें. कुल मिलाकर आज के दिन आप खुश रहने की कोशिश करें, क्योंकि आज आप जितने भी चेहरों को देखेंगे तो आपको मुस्कुराते चेहरे देखने के लिए मिलेंगे.

रिश्तों में बरतें सावधानी, वाणी पर रखें नियंत्रण
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि रिश्तों के लिहाज से आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पार्टनर के साथ बातचीत करते समय अपने गुस्से और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. किसी गलतफहमी के कारण आपस में तनाव या धोखा मिलने जैसी स्थिति बन सकती है. इसलिए शांत रहें और विवादों को बिल्कुल तूल न दें. आज दूसरों के मुस्कुराते चेहरों को देखकर खुद को खुश रखने की कोशिश करें, इससे आपका मानसिक तनाव काफी कम होगा.

मानसिक शांति के लिए करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य ने विशेष सलाह देते हुए कहा कि आज के दिन अपने मन को शांत रखने के लिए व्रत या उपवास जरूर रखें. किसी भी तरह की मानसिक उलझन या डिप्रेशन से बचने के लिए मेडिटेशन (ध्यान) का सहारा लें. आज कोई भी जरूरी या भारी काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त आराम दें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed