वृषभ राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान

वृषभ राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान

Last Updated:

Vrishabh Rashifal 14 July 2026: ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से मंगलवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने जा रहा है. काशी के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, आज वृषभ राशि वालों को न सिर्फ आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी सफलता के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं कि आज आपका बिजनेस, करियर, निवेश और लव लाइफ कैसी रहने वाली है और किस उपाय से चमक सकती है आपकी किस्मत.

Vrishabh Rashifal 14 July 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

आर्थिक लाभ का योग, यात्रा टालने की सलाह
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभकारी होगा. आज आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और आपको अचानक धन का फायदा भी हो सकता है. आज आप अपने यात्रा के फैसले को फिलहाल कुछ समय के लिए जरूर टाल दें. आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा.

पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ करेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वे पूरे दिन अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है. आज आप लंबे समय से जिस प्लानिंग पर काम कर रहे हैं, उसे पूरा भी कर पाएंगे. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए कोशिश भी कर सकते हैं. आज आपको इंटरव्यू में सफलता भी मिलेगी. परिस्थितियां जैसी भी हों, आज आपको आपके बॉस का पूरा सहयोग भी जरूर मिलेगा.

सरकारी स्कीम में निवेश से सुरक्षित रिटर्न
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे सोने-चांदी या म्यूचुअल फंड में नहीं, बल्कि सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में सुरक्षित रिटर्न मिलेगा. आज किसी छोटे प्लॉट में इन्वेस्ट करना भी आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज सामान्य होगी. आज आपके पार्टनर से चली आ रही अनबन पर भी ब्रेक लगेगा. आज आप चाहें तो कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने व्यस्त समय के बावजूद अपने घर-परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें.

कष्टों से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का करें पाठ
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप किसी हनुमान मंदिर में बैठकर 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो इससे आपके जीवन के कष्ट दूर होंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed