तुला राशि के जातकों को धन लाभ के योग, इस उपाय से दूर होंगी बाधाएं

तुला राशि के जातकों को धन लाभ के योग, इस उपाय से दूर होंगी बाधाएं

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 13 July 2026 तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली के दशम भाव यानी कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान का भाव माना जाता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ पदोन्नति मिल सकती है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश करने से पहले सावधानी बरतें. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई यानी आज का दिन करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज ग्रहों के गोचर में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है. चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो आपकी कुंडली के दशम भाव यानी कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान का भाव माना जाता है. चंद्रमा का यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य और जिम्मेदारियों पर रहेगा. यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी. लंबे समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था वह आज आपके सामने आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ-साथ पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत भी बन रहे हैं.

रुका हुआ धन मिलने के बन रहे योग

व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा. नया कारोबार शुरू करने या किसी नई योजना पर निवेश करने या व्यापार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है. आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा. रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

जीवनसाथी से बने रहेंगे मधुर संबंध

पारिवारिक जीवन की बात करें तो काम की व्यस्तता के बावजूद परिवार के सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे. पिता या पिता समान  व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी दिन अनुकूल है. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. आप खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी होता है, इसलिए तुला राशि के जातक प्रातःकाल शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें और सफेद चंदन का तिलक अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक ओम नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed