साप्ताहिक राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह सोच-समझकर खर्च करें, धनु राशि वाले घ
Last Updated:
Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026: जुलाई का यह सप्ताह तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. तुला राशि वालों के सामने इस सप्ताह अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज खरीदने पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है. धनु राशि वालों का सरकार से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह पूरा हो जाएगा. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 13 से 19 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026
तुला राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और शत्रुओं के प्रति बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी. सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी या पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि आपके विरोधी और शत्रु आपके कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में आपके लिए तमाम तरह की परेशानियां खड़ी कर सकते हैं. ऐसे में इस दौरान बहुत सतर्क रहें और कोई भी काम सोच-समझकर ही करें. इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें, अन्यथा चोरी होने की संभावना है. सप्ताह के मध्य में किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की मदद से आप अपने जीवन को पटरी पर लाने में सफल होते नजर आएंगे, लेकिन थोड़ी सी सफलता के उत्साह में अपना होश न खोएं, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. हालांकि संकट की इस घड़ी में आपका संचित धन और आपके शुभचिंतक दोनों ही बहुत काम आएंगे. लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल है. ऐसे में सोच-समझकर ही इस दिशा में आगे बढ़ें. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026
वृश्चिक राशि वालों को जुलाई के इस सप्ताह दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी. अगर आप बिना सोचे-समझे कोई कदम उठाते हैं तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको तमाम तरह के खर्च उठाने पड़ेंगे. घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज खरीदने पर आप बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो सकती है. ज्यादा मेहनत करने की वजह से आप शारीरिक रूप से थक सकते हैं. हालांकि मुश्किल समय में आपके दोस्त, लव पार्टनर या जीवनसाथी काफी मददगार साबित होंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों से बहस करने से बचें और नियम-कानून न तोड़ें, नहीं तो आप किसी कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं. कारोबारी लोगों को इस दौरान अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है. कमीशन और टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए भी समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. प्रेम या वैवाहिक संबंधों की बात करें तो खट्टी-मीठी नोकझोंक के साथ समय सामान्य रहेगा.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 13 to 19 July 2026
धनु राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आप पर मेहरबान रहेंगे, वहीं घर में भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा. सरकार से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से इस सप्ताह पूरा हो जाएगा. कारोबारी लोगों का बाजार में फंसा हुआ पैसा निकलेगा और वे व्यापार में मनचाहा लाभ कमा पाएंगे. आप अपनी मेहनत और प्रयासों के बल पर परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे. धनु राशि वाले इस सप्ताह सुंदर चीजों की ओर आकर्षित होंगे और आप अपने घर की साज-सज्जा पर खूब पैसा खर्च करेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने परिजनों के साथ बैठकर किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे, वहीं कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे. दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


