आज मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, नई नौकरी के भी योग, बस इस बात का रखा ध्यान तो दिन सर्वोत्तम!
Last Updated:
13 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सूर्य और चंद्रमा के ग्रहण योग के कारण सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता और पानी से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी. हालांकि, लग्न में गुरु की उपस्थिति और बुध के प्रभाव से इन अशुभ योगों का दुष्प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 13 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सोमवार, 13 जुलाई 2026 को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. आज कर्क लग्न की पत्रिका बन रही है और धनु राशि उदित हो रही है. चंद्रमा 12वें भाव में सूर्य और बुध के साथ स्थित है, जबकि राहु आठवें भाव में विराजमान है. सूर्य और चंद्रमा के ग्रहण योग के कारण कुछ लोगों को मानसिक तनाव, वाणी में कठोरता और पानी से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी. हालांकि, लग्न में गुरु की उपस्थिति और बुध के प्रभाव से इन अशुभ योगों का दुष्प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहने के संकेत हैं. विशेष रूप से मोटर बाइंडिंग, बिजली के उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और अग्नि से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. खेती-किसानी से जुड़े उपकरण, खाद और बीज के व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और पुराने अटके हुए कार्यों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है.
करियर और शिक्षा
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है. धन भाव में शुक्र और केतु की युति तथा भाग्य स्थान पर शनि और लाभ भाव में मंगल की स्थिति कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत दे रही है. गुप्तचर विभाग, सुरक्षा सेवाओं या गोपनीय कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. गुरु की शुभ दृष्टि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में सहायक रहेगी. फिर भी पैरों में दर्द, नसों से जुड़ी समस्या या हल्की चोट लगने की आशंका बनी रह सकती है. इसलिए वाहन चलाते समय और दैनिक कार्यों के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पानी से जुड़े स्थानों पर भी सतर्क रहना बेहतर रहेगा.
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक और दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा. दिनभर किसी बड़े विवाद की संभावना नहीं है, लेकिन अनावश्यक बहस से बचना उचित रहेगा. प्रेम संबंधों में शुक्र और केतु की युति सकारात्मक प्रभाव डालेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी प्राप्त होगा.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लिए आज अंक 3 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले माने गए हैं. शुभ फल की प्राप्ति के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना लाभकारी रहेगा. साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


