कन्या राशि वालों आज खुलेगी किस्मत! कारोबार में होगी तगड़ी कमाई, मिलेगा…
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 13 july 2026: आज कन्या राशि वालों पर ग्रहों की विशेष कृपा बरसने वाली है. शुभ समाचार मिलने के साथ व्यापार में भी लाभ और रुके हुए काम पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं.हालांकि दिन शुभ रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा. जानें राशिफल.
देवघर: आज का राशिफल ग्रहों की चाल और पंचांग के आधार पर तय किया जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र और व्याघात योग का विशेष संयोग बन रहा है. इसके अलावा चंद्रमा आज मिथुन राशि में संचार कर रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा. लेकिन कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति कन्या राशि वालों के पक्ष में दिखाई दे रही है. कई ऐसे काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. इतना ही नहीं, दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और मन भी काफी प्रसन्न रहेगा.
क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज कन्या राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. यह खुशखबरी नौकरी, व्यापार, परिवार या किसी निजी कार्य से जुड़ी हो सकती है. लंबे समय से जिस खबर का इंतजार था, वह आज मिलने की संभावना है. इसी वजह से पूरे दिन उत्साह बना रहेगा और आत्मविश्वास भी पहले से अधिक मजबूत होगा. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं या किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा सकता है. ग्रहों की शुभ स्थिति आपके प्रयासों को सफलता दिलाने में मदद करेगी.
व्यापार और कारोबार के लिए आज का दिन शुभ
व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी. कारोबार में ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे आमदनी में भी इजाफा होने के संकेत हैं. यदि कोई नया निवेश करने की योजना है या व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं, तो दिन आपके पक्ष में रह सकता है. हालांकि हर निर्णय सोच-समझकर और परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही लेना बेहतर होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और उनके काम की सराहना होने की संभावना है.
परिवार मे रहेगा शांति का माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी शांत और सुखद बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और दोनों के बीच रिश्ते पहले से अधिक मजबूत हो सकते हैं. यदि परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने का अच्छा अवसर मिल सकता है. आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा.
स्वास्थ को लेकर रहे सतर्क
हालांकि दिन शुभ रहने के बावजूद कन्या राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि काम की अधिकता या भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है. इसलिए समय पर भोजन करें, पर्याप्त पानी पीएं और आराम का भी ध्यान रखें. छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें. कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सफलता, शुभ समाचार, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आने वाला है. यदि पूरे दिन सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों पर ध्यान देंगे, तो ग्रहों का शुभ प्रभाव आपको बेहतर परिणाम दिला सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


