Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि का चमकेगा भाग्य, व्यापार में होगी तरक्की, प्रेम जीवन में आए

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि का चमकेगा भाग्य, व्यापार में होगी तरक्की, प्रेम जीवन में आए

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: 11 जुलाई दिन शनिवार को मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ दिन रहने वाला है इनका भविष्य उज्जवल रहेगा. इस दिन शनिवार और आषाढ़ माह होने के साथ-साथ योगिनी एकादशी का भी शुभ संयोग बन रहा है.

Aaj Ka Meen Rashifal: 11 जुलाई दिन शनिवार को मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा ही शुभ दिन रहने वाला है. इनका भविष्य उज्जवल रहेगा. इस दिन शनिवार और आषाढ़ माह होने के साथ-साथ योगिनी एकादशी कभी शुभ संयोग बन रहा है. आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. इसी तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और लव लाइफ भी आज के दिन अच्छी रहने वाली है. सागर के ज्योतिष आचार्य गौरव दुबे बताते हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम रहने वाला है. आज आपके लिए शुभ अंक 9 है और शुभ रंग सफेद है. कोई भी कार्य की शुरुआत करने से पहले आप अगर 9 अंक लेकर शुरुआत करेंगे तो निश्चित तौर पर उसमें सफलता मिलेगी.

11 जुलाई दिन शनिवार को मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार के क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी. लंबे समय से जो रुके हुए कार्य हैं वह पूरे होंगे, लेकिन अपने स्टाफ के कर्मचारियों की लापरवाही के प्रति सावधान रहें. वो जो बातें बोल रहे हैं, उन पर एकदम से भरोसा ना करें. अपने ग्राहकों के प्रति सम्मान बनाए रखें. साथ ही अत्यधिक क्रोध में बड़ा नुकसान हो सकता है तो ऐसे में गुस्से को नियंत्रित रखें.

प्रेम संबंध
मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध से जुड़े क्षेत्र में भी संतोषजनक परिणाम देखने को मिल सकते हैं आपको ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताना चाहिए. पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है छोटी-छोटी बातों पर बहस ना करें नहीं तो इसकी वजह से घर की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है एक दूसरे को समझ कर निर्णय ले. घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है.

आर्थिक स्थिति को लेकर बात करें तो आज का दिन भी सामान्य दिनों की तरह रहेगा लेकिन आज के दिन आपके लिए किसी को भी उधार देने से बचना होगा नहीं तो आपकी धनराशि फंस सकती है.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य से संबंधित चीजों में भी दिन सामान्य ही रहेगा. लेकिन सिरदर्द और सर्वाइकल जैसी परेशानी आ सकती है, इसलिए अपने खान पान और नींद में अनुशासन बनाए रखें.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर से संबंधित जातकों के लिए उत्तम फल देने वाला दिन रहेगा. अभी तक जो बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा उनका पढ़ाई में मन लगने लगेगा जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं ऐसे जातक जो आज के दिन इससे संबंध प्रयास करेंगे तो उन्हें सफलता मिलेगी.

उपाय
11 जुलाई 2026 दिन शनिवार को मीन राशि के जातक भगवान श्री हरि नारायण की मंदिर में जाकर उनको प्रणाम करें चंदन उनके हृदय में लगाकर अपने माथे में लगे और उनसे प्रार्थना करें इसकी वजह से आपके सारे बिगड़े हुए काम बनेंगे साथ ही जो कार्य होने जा रहे हैं वह भी शुभ फल की प्राप्ति करेंगे आपकी मन में भी शांति मिलेगी घर परिवार में समृद्धि आएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed