आज आषाढ़ कृष्ण द्वादशी, योगिनी एकादशी पारण, शनिवार व्रत, पंचांग से जानें मुहूर्त

आज आषाढ़ कृष्ण द्वादशी, योगिनी एकादशी पारण, शनिवार व्रत, पंचांग से जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 July 2026: आज 3 शुभ योग में शनिवार व्रत, शनिदेव की पूजा और योगिनी एकादशी व्रत का पारण है. आज 3 शुभ योग में त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल हैं. त्रिपुष्कर योग सुबह 05:31 ए एम से 11:03 ए एम तक है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग 11:03 ए एम से रात तक है. पंचांग अनुसार, आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि, कृत्तिका नक्षत्र, कौलव करण, गण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. जो लोग कल योगिनी एकादशी व्रत थे, वे आज दोपहर 01:50 बजे से शाम 04:36 बजे के बीच पारण करके व्रत को पूरा कर लें. वैष्णवजन आज व्रत हैं तो इन 3 शुभ योग में श्रीहरि की पूजा करें, इनका पारण रविवार को सूर्योदय बाद होगा.

आज शनिवार व्रत है, इसमें शनिदेव की पूजा करें. शनिदेव को नीले फूल, तेल, काले तिल, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें. उसके बाद काले गुलाब जामुन और तिल के लड्डू का भोग लगाएं. शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. शनिवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. तेल से शनिदेव का अभिषेक करें, उसके बाद छाया दान करें. पूजा के बाद वस्त्र, अन्न, काला कंबल, छाता, जूते, चप्पल आदि का दान करें. इससे कुंडली का शनि दोष दूर होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और राहुकाल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 जुलाई 2026

आज की तिथि- द्वादशी – 02:04 ए एम, जुलाई 12 तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- कृत्तिका – 11:03 ए एम तक, उसके बाद रोहिणी
आज का करण- कौलव – 03:45 पी एम तक, तैतिल – 02:04 ए एम, जुलाई 12 तक, फिर गर
आज का योग- गण्ड – 12:05 ए एम, जुलाई 12 तक, उसके बाद वृद्धि
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:31 ए एम
सूर्यास्त- 07:22 पी एम
चन्द्रोदय- 02:49 ए एम, जुलाई 12
चन्द्रास्त- 04:21 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:51 ए एम
त्रिपुष्कर योग: 05:31 ए एम से 11:03 ए एम
अमृत काल: 08:52 ए एम से 10:19 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:03 ए एम से 05:32 ए एम, जुलाई 12
अमृत सिद्धि योग: 11:03 ए एम से 05:32 ए एम, जुलाई 12
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:54 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, जुलाई 12 से 12:47 ए एम, जुलाई 12

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:15 ए एम से 08:59 ए एम
चर-सामान्य: 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:54 पी एम से 05:38 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:22 पी एम से 08:38 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:54 पी एम से 11:11 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:11 पी एम से 12:27 ए एम, जुलाई 12
चर-सामान्य: 12:27 ए एम से 01:43 ए एम, जुलाई 12
लाभ-उन्नति: 04:15 ए एम से 05:32 ए एम, जुलाई 12

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
गुलिक काल- 05:31 ए एम से 07:15 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:31 ए एम से 06:26 ए एम, 06:26 ए एम से 07:22 ए एम
राहुकाल- 08:59 ए एम से 10:43 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

नन्दी पर – 02:04 ए एम, जुलाई 12 तक, फिर भोजन में.

Source link

You May Have Missed