Aaj Ka Singh Rashifal: आज बेहद शुभ दिन, आकस्मिक धनलाभ, व्यापार-नौकरी में फायदा, और…

Aaj Ka Singh Rashifal: आज बेहद शुभ दिन, आकस्मिक धनलाभ, व्यापार-नौकरी में फायदा, और…

Last Updated:

11 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: पंडित प्रकाश मेहता के मुताबिक, आज सिंह राशि के लोग खुद को काफी उत्साहित, ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और कई काम बिना ज्यादा रुकावट के पूरे हो सकते हैं. खास बात यह है कि आज आकस्मिक धनलाभ और आर्थिक मजबूती के भी प्रबल योग बन रहे हैं. 

Aaj Ka Singh Rashifal 11 July 2026, Leo Daily Horoscope: आज शनिवार 11 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार दिन की शुरुआत कृतिका नक्षत्र में होगी, जिसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. चंद्रमा आज अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे और सिंह राशि के लिए राज्य स्थान में उच्च के होकर मंगल के साथ युति बनाएंगे. ऐसे में ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई अच्छे संकेत दे रही है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के मुताबिक आज सिंह राशि के लोग खुद को काफी उत्साहित, ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और कई काम बिना ज्यादा रुकावट के पूरे हो सकते हैं. खास बात यह है कि आज आकस्मिक धनलाभ और आर्थिक मजबूती के भी प्रबल योग बन रहे हैं. घर ने धार्मिक आयोजन के लिए दिन शुभ रहेगा. वहीं, प्रेमियों के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे और कही यात्रा कर सकते है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहने वाली है. धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है और अचानक लाभ की संभावना भी बन रही है. लेन-देन, भुगतान, निवेश या अटके हुए आर्थिक काम पूरे करने के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है. सोना-चांदी, धातु और तरल पदार्थों से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए दिन संतोषजनक रह सकता है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और ऑफिस का माहौल भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है. कामकाज बिना तनाव के निपट सकता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना गया है. यदि कोई पुराना काम अटका हुआ है या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी चल रही है तो पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने पर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.

स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रह सकता है. बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं और सामान्य रूप से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. छोटी-मोटी दिक्कतें होने पर भी आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे. कोई बड़ी बीमारी या पुरानी बीमारी के उभरने की कोई संभावना नहीं बन रही है. कुल मिलाकर आज सिंह राशि के जातक खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और दांपत्य संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी और घर का माहौल सकारात्मक रह सकता है. धार्मिक आयोजन, पूजा-पाठ या पारिवारिक कार्यक्रम के लिए भी समय अनुकूल माना गया है. प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन अच्छा है. मुलाकात होने पर रिश्तों में मजबूती आएगी और कहीं घूमने जाने की अचानक योजना भी बन सकती है.

आज के शुभ उपाय 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के पुरुष जातकों को आज हनुमान जी के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा. वहीं महिला जातकों के लिए गणपति की आराधना फलदायी मानी गई है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed