बुधादित्य योग से नौकरी-बिजनेस में भारी लाभ के संकेत, पर पार्टनर से बढ़ सकती है अनबन
Last Updated:
मिथुन राशिफल 11 जुलाई 2026: आज सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, जिससे ट्रांसपोर्ट और कंस्ट्रक्शन बिजनेस में भारी लाभ होगा. कालसर्प दोष के उपाय और आर्थिक नुकसान से बचने के ज्योतिषीय उपाय जानें.
Mithun Rashifal Today 11 July 2026: आज शनिवार, 11 जुलाई का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद खास और सकारात्मक प्रभाव लेकर आने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज आपकी राशि में सूर्य और बुध की युति से ‘बुधादित्य राजयोग’ का निर्माण हो रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. लंबे समय से सोचे हुए बड़े कार्यों को पूरा करने का यह सबसे सटीक और उत्तम अवसर है.
बिजनेस से जुड़े मिथुन जातकों को भारी लाभ
देहरादून के ज्योतिष आचार्य संजय बताते हैं कि व्यापार और करियर के मामले में आज का दिन आपके लिए जबरदस्त मुनाफे के संकेत दे रहा है. ऐसे मिथुन जातक जिनका व्यवसाय ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन या निर्माण कार्यों से जुड़ा हुआ है, उन्हें आज भारी आर्थिक लाभ मिल सकता है. वहीं दूसरी तरफ, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अपनी प्रतिभा और स्किल्स को साबित करने का रहेगा, जिससे उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है.
विदेशी कंपनियों से होगा बड़ा मुनाफ़ा
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज ग्रहों की स्थिति, खासकर चंद्रमा के गोचर के कारण मिथुन राशि वालों के लिए विदेश से लाभ और वैश्विक स्तर पर यश मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं. अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़कर काम करते हैं या आयात-निर्यात (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) के बिजनेस में हैं, तो आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आपकी कीर्ति दूर-दूर तक फैलेगी और अटके हुए विदेशी मामले सुलझेंगे.
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि सकारात्मक पहलुओं के बीच आज आपको अपने वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. वर्तमान गोचर में मंगल आपके व्यय यानी बारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण फिजूलखर्ची में भारी बढ़ोतरी हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आज आपको अपनी जेब पर नियंत्रण रखना होगा और अवांछित खर्चों से बचते हुए धन संचय करने की कोशिश करनी होगी, अन्यथा संचित धन भी खर्च हो सकता है.
लव लाइफ में हो सकती है गलतफहमी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पति-पत्नी या पार्टनर के बीच दूरी का कारण कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि समय, थकान या अनकही अपेक्षा हो सकती है. इसलिए बात कम और गलतफहमी ज्यादा बन सकती है. जो लोग रिश्ते में हैं वे आज आरोप से बचें और सुनने की कोशिश करें. वहीं, प्रेम जताने का तरीका नरम रखें और यदि आप किसी बात से आहत हैं, तो उसे शांत लहते में रखें.
कालसर्प दोष से आ सकती है परेशानी, करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि वर्तमान गोचर में कालसर्प दोष का प्रभाव बना हुआ है, जो अगस्त महीने में जाकर समाप्त होगा. इस दोष के कारण परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है, क्योंकि इसका असर पूरे परिवार के सदस्यों पर संयुक्त रूप से पड़ता है. इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए आज एक श्रीफल यानी सूखा नारियल और आठ बादाम अपने सिर से वारकर (उसारकर) बहती नदी में प्रवाहित कर दें, इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


