मूलांक 4 वालों के लिए ये गलतियां घातक, धीमी शुरुआत आपके लिए शुभ, जानिए कैसे?

मूलांक 4 वालों के लिए ये गलतियां घातक, धीमी शुरुआत आपके लिए शुभ, जानिए कैसे?

Last Updated:

Mulank 4 Astro Tips : किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं से जुड़ा होता है. मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि राहु छाया ग्रह है. इसका प्रभाव व्यक्ति को मेहनती, अनुशासित, गंभीर और अलग सोच वाला बनाता है. मूलांक 4 की सबसे बड़ी कमजोरी छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने की है. पंडित कल्कि राम बताते हैं कि मूलांक 4 वालों को दूसरों की आलोचना से परेशान नहीं होना चाहिए. मूलांक 4 वाले हर काम को पूरी योजना और सावधानी के साथ करते हैं. इसी वजह से उनकी गति दूसरों की तुलना में धीमी दिखाई दे सकती है.

अयोध्या. अंक ज्योतिष में प्रत्येक मूलांक का अपना अलग महत्व माना गया है. किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है. मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु माना जाता है. राहु को छाया ग्रह कहा जाता है जिसका प्रभाव व्यक्ति को मेहनती, अनुशासित, गंभीर और अलग सोच वाला बनाता है. हालांकि इस मूलांक के लोगों की एक सबसे बड़ी कमजोरी यह होती है कि वे छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने लगते हैं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि जीवन की हर चीज चिंता करने से नहीं मिलती. कई अवसर और सफलताएं उनकी किस्मत और लगातार किए गए कर्म के कारण अपने समय पर मिलती हैं. इसलिए उन्हें बेवजह तनाव लेने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए.

सबसे पहले करें ये काम

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सबसे पहले मूलांक 4 वालों को दूसरों की आलोचना से परेशान नहीं होना चाहिए. जो व्यक्ति मेहनत करता है, उसके काम की समीक्षा भी होती है. आलोचना कई बार व्यक्ति को अपनी कमियों को समझने और उन्हें सुधारने का अवसर देती है. इसलिए यदि कोई उनके काम में कमी बताता है तो उसे नकारात्मक रूप से लेने के बजाय सीख के रूप में स्वीकार करना बेहतर होता है. लगातार अच्छा काम करने से समय के साथ सम्मान और सफलता दोनों मिलते हैं.

गलतियों से ये अच्छा

पंडित कल्कि राम कहते हैं कि इस मूलांक के लोगों को अपनी धीमी शुरुआत को लेकर भी चिंता नहीं करनी चाहिए. वे हर काम को पूरी योजना और सावधानी के साथ करते हैं. इसी वजह से उनकी गति दूसरों की तुलना में धीमी दिखाई दे सकती है. लेकिन उनकी यही आदत आगे चलकर मजबूत परिणाम देती है. वे जल्दबाजी में गलतियां करने के बजाय बेहतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करते हैं, जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलता है. मूलांक 4 वाले लोग अपने भविष्य को लेकर भी काफी चिंतित रहते हैं. वे हर छोटी बात की लंबी योजना बनाने लगते हैं और कई बार जरूरत से ज्यादा सोचने में अपना समय गंवा देते हैं.

लगातार करते रहें काम

अंक ज्योतिष के अनुसार, उन्हें अधिक सोचने के बजाय अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए. उनकी मेहनत, अनुशासन और धैर्य ही उन्हें आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम बनते हैं. यदि मूलांक 4 वाले लोग चिंता छोड़कर आत्मविश्वास के साथ लगातार कर्म करते रहें, तो उन्हें सफलता, सम्मान और स्थिर प्रगति अवश्य मिलती है. सही समय आने पर उनके प्रयासों का पूरा फल मिलता है. इसलिए अनावश्यक तनाव लेने के बजाय सकारात्मक सोच, धैर्य और निरंतर मेहनत को अपनाना ही उनके लिए सबसे शुभ माना गया है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed