रेंट पर लेना था फ्लैट, मकान मालिक ने पूछा मोबाइल नंबर, किस्मत से नहीं जुड़ा कनेक्शन, तो…

रेंट पर लेना था फ्लैट, मकान मालिक ने पूछा मोबाइल नंबर, किस्मत से नहीं जुड़ा कनेक्शन, तो…

Last Updated:

Numerology Viral Story: मुंबई में किराये पर फ्लैट लेने गई एक महिला के साथ हुई अनोखी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. दावा किया गया कि मकान मालिक ने महिला का मोबाइल नंबर नहीं बल्कि उसका मूलांक पूछा और नंबर मेल न खाने पर फ्लैट देने से मना कर दिया. इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला और लोगों ने इस पर क्या कहा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सोशल मीडिया पर क्यों बढ़ गई चर्चा?

Numerology Viral Story: मुंबई जैसे बड़े शहर में किराये पर घर मिलना वैसे ही आसान नहीं माना जाता. कई बार किरायेदार से नौकरी, परिवार, आय और दूसरी जानकारी पूछी जाती है, लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला लोगों को हैरान कर रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के अनुसार एक महिला किराये पर फ्लैट देखने गई थी, लेकिन वहां उससे मोबाइल नंबर या पहचान पत्र नहीं बल्कि उसका मूलांक पूछा गया. जब मकान मालिक ने उसके जन्म की तारीख से मूलांक निकाला और उसे फ्लैट के मूलांक से मिलाया, तो दोनों के नंबर अलग होने की बात कहकर फ्लैट देने से मना कर दिया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे निजी विश्वास का मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे हैरानी भरा फैसला कहा.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई चर्चा
यह मामला तब चर्चा में आया जब कलाकार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वाग्मिता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि उनकी एक दोस्त फ्लैट देखने गई थी. वहां मौजूद मकान मालकिन ने उससे पूछा, “तुम्हारा नंबर क्या है?” शुरुआत में उनकी दोस्त को लगा कि शायद मोबाइल नंबर पूछा जा रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि सवाल अंक ज्योतिष के मूलांक को लेकर था.

मूलांक का हवाला देकर फ्लैट देने से किया इनकार
वीडियो के अनुसार मकान मालकिन ने महिला की जन्म तारीख के आधार पर उसका मूलांक निकाला. इसके बाद उन्होंने कहा कि फ्लैट का संबंध मूलांक 4 से है, जबकि महिला का मूलांक 7 है. मकान मालकिन का कहना था कि दोनों नंबर एक दूसरे के लिए सही नहीं हैं और इसी वजह से वह फ्लैट किराये पर नहीं दे सकतीं. वीडियो में इस घटना पर हैरानी जताई गई और इसे काफी असामान्य बताया गया.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

इंटरनेट पर लोगों ने दी अलग अलग राय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि 4 और 7 का मेल तो अच्छा माना जाता है और मकान मालकिन ने अच्छा किरायेदार खो दिया. वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि अंक ज्योतिष के हिसाब से यह जोड़ी मजबूत मानी जाती है. दूसरी तरफ कई लोगों ने इस घटना की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे फैसले तर्क के बजाय व्यक्तिगत मान्यताओं पर आधारित हैं. कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने इसे चिंता की बात कहा.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे किस्से
वायरल पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए. एक यूजर ने लिखा कि वह भी एक बार ऐसी मकान मालकिन से मिला था जो तय समय से एक मिनट पहले या बाद में किसी से नहीं मिलती थीं क्योंकि वह शुभ समय का इंतजार करती थीं. यूजर ने लिखा कि कुछ ही मिनटों की बातचीत में उन्हें कई बातें अजीब लगीं और उन्होंने वहां से जाने का फैसला कर लिया.

View this post on Instagram



Source link

You May Have Missed