कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, जानें शुभ और अशुभ समय

कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, जानें शुभ और अशुभ समय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 9 July: आज पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. घर में शांति और खुशी का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे तथा आपसी प्रेम बढ़ेगा.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्रों की स्थिति और पंचांग के आधार पर तय किया जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, भरणी नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषशास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है. आज चन्द्रमा मेष राशि में संचार करेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति आज कन्या राशि वालों के लिए उत्साह, सफलता और मानसिक शांति लेकर आने वाली है. हालांकि, आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लेकर 3 बजकर 55 मिनट तक राहु काल रहेगा. इसलिए इस दौरान किसी भी नए और शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. सुबह 8 बजकर 2 मिनट से लेकर 9 बजकर 34 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति फिर भी कन्या राशि वालों के लिए कई अच्छे संकेत दे रही है.

नये व्यापार आरम्भ करने के लिए सबसे उत्तम दिन
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत सकारात्मक रहने वाला है. प्रातःकाल ही शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. जिससे मन बेहद प्रशन्न रहेगा. लंबे समय से जिन कार्यों को लेकर मन में चिंता या असमंजस बना हुआ था, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी उसमें आज राहत मिल सकती है. आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना हो सकती है. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं या किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने अटके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर अच्छा माहौल मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश नजर आ सकते हैं. व्यापार में आज भरपूर आमदनी होगी. सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जमा होगी.

मन में सकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी
आज पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. घर में शांति और खुशी का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मजबूत होंगे तथा आपसी प्रेम बढ़ेगा. लंबे समय बाद परिवार के साथ बैठकर हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिल सकता है. आज मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आप पूरे दिन उत्साहित महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज चारों तरफ से आमदनी के संकेत मिल रहे हैं. कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. छोटे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. आज कोर्ट कचहरी के मामले मे फैसला आपके पक्ष मे रहेगा.

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मिल सकती है सफलता
छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परीक्षा, नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी जानकारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा, इसलिए किसी भी काम को पूरी लगन और सकारात्मक सोच के साथ करने की जरूरत है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, सफलता और नई उम्मीद लेकर आने वाला है. आज घर में शांति का माहौल रहेगा. मित्र गण भी आज आपके कार्यों मे मदद करेंगे.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed